Home उत्तराखण्ड केदारनाथ विधायक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश

केदारनाथ विधायक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश

kedarnath-vidhayak-majoj-rawat

देहरादून :  उत्तराखंड के केदारनाथ विधानसभा से विधायक मनोज रावत पर उनके ही विधानसभा क्षेत्र में जानलेवा हमला होने की खबर है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक केदारनाथ विधानसभा के वर्तमान विधायक मनोज रावत शुक्रवार को अपनी विधानसभा के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बाड़व में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान एक हमलावर ने उनके ऊपर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। हालाँकि सुरक्षाकर्मियों ने वक्त रहते हमलावर को पकड़ लिया। जिससे विधायक की जान बच गई। हमलावर गिरफ्तार कर लिया गया है।