Home दिल्ली-एनसीआर Delhi MCD Election 2022 : दिल्ली में MCD चुनाव की तारीख का...

Delhi MCD Election 2022 : दिल्ली में MCD चुनाव की तारीख का हुआ एलान, आज से ही आचार संहिता लागू, यहाँ देखें पूरी जानकारी

Delhi MCD Election 2022 Date : दिल्ली में आज MCD चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने बताया कि आज से ठीक एक महीने बाद यानी 4 दिसंबर को दिल्ली में MCD चुनाव के लिए मतदान होंगे और 7 दिसबंर को नतीजों का एलान होगा।

चुनाव आयुक्त ने बताया कि 55000 से ज्यादा ईवीएम का प्रबंध हो गया है। पिछली बार की तरह इस बार भी नोटा का इस्तेमाल होगा। बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों का फोटो भी होगा। चुनाव संपन्न कारने के लिए कई विभाग से स्टॉफ लिया है, एक लाख से अधिक स्टाफ होगा। इसमें 68 रिटर्निंग ऑफिसर, 250 ARO होंगे। साथ ही मतदान केंद्रों की वीडियो ग्राफी भी होगी।

दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने बताया कि दिल्ली में परिसीमन प्रक्रिया जरूरी थी, ये लंबी प्रक्रिया है। हमने समय सीमा में परिसीमन प्रक्रिया को पूरा किया। मतदान केंद्रों की फिर से रूपरेखा तैयार की गई। दिल्ली नगर निगम के तहत 68 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें 250 वार्ड निर्धारित किए गए हैं।

चुनाव आयुक्त ने बताया कि एससी महिलाओं के लिए 21 सीट आरक्षित हैं। निगम चुनाव के लिए एक एप बनाया गया है। लोग एप पर अपना नाम देख सकते हैं और शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों का फोटो होगा। 104 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। एक करोड़ 46 लाख 73 हजार मतदाता हैं।

आज से आचार संहिता लागू

चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी कि MCD चुनाव के मद्देनजर आज से ही चुनाव संहिता लागू होती है। रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर पर रोक रहेगी।