चित्रांश परिवार द्वारा वार्षिकोत्सव पर ग्रेटर नोएडा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

0
278
chitransh-pariwar

ग्रेटर नोएडा: चित्रांश परिवार के वार्षिकोत्सव के अवसर पर आगामी 2 दिसम्बर 2018 को ग्रेटर नोएडा में की पहल से एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। चित्रांश परिवार के सदस्य कमल श्रीवास्तव ने बताया कि अभी कार्यक्रम के लिए स्थान सुनिश्चित नहीं किया गया है परन्तु उम्मीद है कि कार्यक्रम डेल्टा-2 या नवादा में आयोजित किया जायेगा।  इसी सन्दर्भ में शुक्रवार 16 नवम्बर को ग्रेटर नोएडा की एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी में चित्रांशओ द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यकम के अलावा कई अन्य कार्यक्रम आयोजित करने पर भी विचार किया गया. इसके अलावा चित्रांश परिवार को गौरवांवित करने वालों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जायेगा।

चित्रांश परिवार के सदस्य कमल श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर आयोजन स्थल पर व्यंजन, गिफ्ट, ज्वलेरी, गारमेंट्स इत्यादि के स्टाल भी लगाए जायेंगे. चित्रांश परिवार के अन्य सदस्य अरविन्द श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा मे चित्रांश परिवार की तरफ से इतने बड़े स्तर पर पहली बार आयोजन हो रहा। उन्होंने चित्रांश परिवार के सभी सदस्यों की ओर से अपील करतें हुए कहा कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग सम्मिलित होकर कार्यक्रम का आनन्द उठाये। बैठक में कमल श्रीवास्तव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, एड्वोकेट मनीष सक्सेना, एड्वोकेट अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, राघवेन्द्र श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here