उत्तराखंड होली महोत्सव: पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था द्वारा शनिवार को इंदिरापुरम के स्वर्ण जयंती पार्क में  उत्तराखंड होली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। होली मिलन पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड की स्वरकोकिला कल्पना चौहान एवं युवा लोक गायक रोहित चौहान ने एक से बढ़कर एक हिट गीतों की शानदार प्रस्तुतियां पेशकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

शाम 5 बजे से शुरू हुए होली मिलन समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पीएन शर्मा, विशिष्ट अतिथि आरपी घिल्डियाल, कार्यक्रम के संयोजक राजेन्द्र चौहान तथा स्वर कोकिला कल्पना चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन राजेन्द्र चौहान ने किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सतीश कालेश्वरी, फिल्मकार राकेश गौड़ एवं टीम द्वारा उत्तराखंड संगीत जगत की महान विभूति स्वर्गीय चन्द्र सिंह राही के लोकगीत मेरी ढिबरी बकीबाता, मेरि ढिबरी क्यबुन तब… पर शानदार नृत्य नाटिका रही। इस दौरान डॉ कालेश्वरी का अभिनय दर्शनीय था। उन्होंने स्व. चन्द्र सिंह राही का किरदार इतनी संजीदगी से किया कि मानो स्वयं चन्द्र सिंह राही जी स्वर्ग से स्टेज पर पहुँच गए हों। कुल मिलाकर ढिबरी बकीबाता.. नृत्य नाटिका दर्शकों के दिलों को छू गयी।

उसके बाद रात करीब 9 बजे तक चले कार्यक्रम में रोहित चौहान एवं कल्पना चौहान के नॉनस्टॉप गीतों पर दर्शकों ने जमकर डांस किया।

इस पर अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, निगम पार्षद हरीश कड़ाकोटी, पीएन शर्मा, आरपी घिल्डियाल, राकेश गौड़, डॉ सतीश कालेश्वरी, विनोद कपटियाल, जगत रावत, हरीश असवाल, बृजमोहन वेदवाल, वरिष्ठ पत्रकार चारु तिवारी, प्रदीप वेदवाल, चन्द्र मोहन ज्योति, सत्येन्द्र नेगी, प्रभाकर शाही, नरेंद्र बिष्ट, संजय चौहान, प्रताप घुगतियाल, चंदन गुसाईं, महेश नेगी, आशीष रावत, सत्येन्द्र रावत, अमित पोखरियाल, इंदिरा चौधरी, कृष्णा गौड़, सुनीता ध्यानी, गीता गुसाईं, रेखा चौहान, पूजा भट्ट, सुनीता बिष्ट, रेनू उनियाल, नीलू सती, प्रभा बिष्ट, बबिता नेगी, मनीषा मलकोटी, गीता बिष्ट, रजनी जोशी, सुनीता चमोली, रेनू घिल्डियाल, कविता पंत, सुनीता रावत,आशीष रावत, राजेंद्र रावत, देवेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, यशवंत सिंह रावत, पुष्पा भट्ट, पुष्पा रावत, नीरज शर्मा, विधु शर्मा, भगवती प्रसाद गढ़वाली, हेमंत जोशी आदि समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: सत्येन्द्र नेगी