Yamuna Authority launched residential plot scheme 2021

Yamuna Authority launched residential plot scheme 2021 : एनसीआर में अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर की यमुना सिटी में शनिवार को नई आवासीय भूखंड योजना RRPS-04|/2021 लॉन्च कर दी है। इस योजना के अंतर्गत यमुना सिटी के सेक्टर- 17, 18, 20 तथा 22D में विभन्न श्रेणी के आवासीय भूखण्ड है। इस आवासीय भूखंड योजना में 60, 90, 120, 200, 300, 500, 1000, 2000 और 4000 वर्ग मीटर तक के कुल 440 प्लॉट शामिल हैं। आवासीय योजना में इच्छुक लोग एक मार्च 2021 से ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च 2021 रखी गई है। जबकि इस योजना का ड्रा 05 मई 2021 को निकाला जायेगा। सबसे ज्यादा 117 प्लाट 120 वर्गमीटर के हैं, जबकि 60 वर्गमीटर के 68 तथा 90 वर्गमीटर के 64 प्लाट हैं। सबसे छोटे 60 वर्गमीटर के प्लाट की कीमत 10 लाख 12 हजार के करीब होगी। जबकि इसके लिए एक लाख एक हजार दो सौ रुपये पंजीकरण शुल्क के रूप में जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए विवरण को देखें। या कल यानी एक मार्च 2021 से यमुना प्राधिकरण की अधिकारिक वेबसाइट http://yamunaexpresswayauthority.com/ पर देखें। Yamuna Authority launched residential plot scheme 2021