Home उत्तराखण्ड पौत्र के जन्मदिन पर तीन सौ गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों को बांटे...

पौत्र के जन्मदिन पर तीन सौ गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों को बांटे कम्बल

सतपुली: हर वर्ष  25 दिसंबर को सतपुली के उद्योगपति एवं प्रमुख समाजसेवी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान अपने पौत्र पृथ्वी सिंह चौहान के जन्मदिवस पर क्षेत्र के लगभग तीन सो गरीब असहाय जरूरतमंद लोगो कम्बल वितरण करते है।  और भंडारा आयोजित करते है।  इस शुभ बेला पर दिव्यांग प्रतिभावान कलाकारों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन करते हैं। ताकि क्षेत्र के दिव्यांग कलाकारो को मंच प्रदान कर उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल सके।

प्रस्तुति के बाद उन्हें मंच पर ही अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम में चर्चित दिव्यांग मुकेश अनुरागी, निर्मल अनुरागी, अंजली अनुरागी तीनो भाई बहिन जो जन्मजात नेत्रहीन है। लेकिन तीनो प्रतिभा के धनी है। इसके अलावा कोटद्वार से भारती फाउंडेशन विद्यालय के दिव्यांग छात्र छात्राएं एवं स्थानीय उभरते हुए प्रतिभावान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर सबका मनमोह लिया। उपस्थित जनता ने सभी कलाकारों को ईनाम के तौर पर आर्थिक सहयोग किया।

पहले ही ठाकुर सुंदर सिंह चौहान द्वारा गरीब वृद्ध असहाय वृद्धों के लिए भव्य आधुनिक वृद्ध आश्रम का निर्माण करवाया गया है। आश्रम में ही समय समय पर गरीब विधवा महिलाओ के पुत्रियों की शादी करवाई जाती है। इसके लिए बकायदा बंधुवर सेवा समिति गठित हैं। इस शुभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि एकेश्वर ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोहर पहाड़ी, पूर्व प्रधानाचार्य उमेद सिंह रावत, पूर्व प्रधान माया देवी, पूर्व प्रधानाचार्य जर्नादन बुदाकोटी ,जीतेंद्र चौहान, वृद्ध आश्रम के प्रबंधक विजेन्द्र डॉ प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यकम का संचालन राजकमल सिंह रावत ने किया।

जगमोहन डांगी