cbse-results-2019

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आज 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार दो लड़कियों ने 500 में से 499 नंबर हासिल कर संयुक्त रूप से CBSE टॉप किया है। इत्तेफाक से दोनों लड़कियां उत्तर प्रदेश की ही हैं। जिनके नाम हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा हैं। हंसिका डीपीएस गाजियाबाद (यूपी) की छात्रा हैं, जबकि करिश्मा मुजफ्फरनगर (यूपी) की हैं।

यही नहीं आज घोषित रिजल्ट के अनुसार 12वीं की परीक्षा में 500 में से 498 नंबर हासिल कर तीन लड़कियां संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। इसमें गौरांगी चावला (ऋषिकेश), ऐश्वर्या (रायबरेली) और भव्या (जिंद, हरियाणा) शामिल हैं। कुल मिलाकर एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। इसके अलावा तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 18 बच्चे हैं, जिनमें से 11 लड़कियां हैं। इस तरह पहले तीन स्थान पर कुल 16 लडकियाँ हैं।

इसबार 88.7 लड़कियां और 79.5 प्रतिशत लड़के पास हुए। लड़कियों के इस तरह के प्रदर्शन से देश में बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान को जरुर बल मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, रिजल्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें