UBSE 10th 12th Result 2026: उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परिषदीय परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम बहुत जल्द घोषित होने वालें हैं।
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने परीक्षा परिणाम जारी करने की तारीख और समय का एलान कर दिया है। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे घोषित किया जाएगा।
इस बार 2.16 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। इसमें हाईस्कूल में 112679 छात्र-छात्राओं में से 110573 संस्थागत और 2106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। जबकि इंटरमीडिएट में 103442 परीक्षार्थियों में से 99345 संस्थागत और 4097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं।
विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम उत्तराखंड शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://ubse.uk.gov.in/ पर देख सकते हैं।



