GAIL Recruitment

GAIL Recruitment 2022: गेल में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनेहरा मौका। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। गेल (इंडिया) द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मेकेनिकल), एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रूमेंटेशन) और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के कुल 48 पदों भर्ती की जानी है। इन रिक्तियों में से 15 मेकेनिकल, 18 इंस्ट्रूमेंटेशन तथा शेष 15 इलेक्ट्रिकल के लिए हैं।

GAIL Recruitment 2022: गेल एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • गेल इंडिया लिमिटेड में विज्ञापित ट्रेड में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के लिए आवेदन के योग्य  व इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, gailonline.com पर जा कर भर्ती सेक्शन में दिए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन पेज पर जा सकते हैं।
  • आवेदन प्रक्रिया के तीन चरण हैं, जिनके दौरान क्रमश: पद विवरण, व्यक्तिगत विवरण, शिक्षा एवं अनुभव के विवरण भरकर सबमिट करने होंगे।
  • उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान कोई शुल्क का भुगतान नहीं करना है।
  • आवेदन की प्रक्रिया आज, 15 फरवरी 2022 से शुरू हो चुकी है और आवेदन कि अंतिम तिथि 16 मार्च है।

GAIL Recruitment 2022: गेल एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2022 के लिए योग्यता मानदंड

  • गेल एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन के योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थान से विज्ञापन से सम्बन्धित ट्रेड में न्यूनतम 65 फीसदी अंकों के साथ इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी में डिग्री प्राप्त किया होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों को गेट 2022 परीक्षा वैध स्कोर प्राप्त होना चाहिए।
  • इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की आयु 16 मार्च 2022 को 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी व अन्य) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में भारत सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए गेल एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2022 की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना देखें।

आधिकारिक भर्ती अधिसूचना के लिए यहाँ क्लिक करें