श्रीनगर गढ़वाल: हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल में वर्षों से कार्यरत अस्थायी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के नियमितीकरण के निर्णय का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए कुलपति का आभार जताया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कुलपति को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को स्थायित्व प्रदान करना एक सराहनीय कदम है। इससे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों में खुशी और संतोष का माहौल है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि जो कार्य अब तक लंबित था, उसे कुलपति ने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ पूरा किया है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण साबित होगा और इससे विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली भी सुदृढ़ होगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित अन्य नेताओं ने भी इस पहल की सराहना की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित में निर्णय लिए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य वीरेन्द्र सिंह नेगी, अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल, संजय फौजी भाई, निशान्त कण्डारी तथा सतीश पटवाल, राजेन्द्र सिंह रावत, राकेश चमोली, सन्दीप नेगी, कुलदीप धनाई, डीपी गोदियाल, बीएम नैथानी, सुधांशु नौडियाल, बलवीर सिह दानू, माही बर्तवाल आदि उपस्थित रहे।



