नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित कर दिया है। राजस्थान के नलिन खंडेलवाल ने 701 अंकों के साथ ऑलइंडिया में पहली रैंक हासिल की है। दिल्ली के भाविक बंसल ने 700 अंकों के साथ ऑल इंडिया में दूसरी रैंक पाई है। जबकि उत्तर प्रदेश के अक्षत कौशिक ने 700 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया में तीसरी रैंक हासिल की है ।
इस साल करीब 15.19 लाख अभ्यर्थियों ने नीट के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से करीब 14.10 लाख बच्चे NEET परीक्षा में शामिल हुए थे। नीट परीक्षा में 7,97,042 स्टूडेंट्स को सफलता मिली हैं इस साल NEET परीक्षा 5 मई 2019 को हुई थी। अभ्यार्थी अपनी आंसर की ntaneet.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
नीट 2019 टॉप 10
| नेशनल रैंक | नाम | अंक | राज्य |
| 01 | नलिन खंडेलवाल | 701 | राजस्थान |
| 02 | भाविक बंसल | 700 | दिल्ली |
| 03 | अक्षत कौशिक | 700 | उत्तर प्रदेश |
| 04 | स्वास्तिक भाटिया | 696 | हरियाणा |
| 05 | अनंत जैन | 695 | उत्तर प्रदेश |
| 06 | भट सार्थक राघवेंद्र | 695 | महाराष्ट्र |
| 07 | माधुरी रेड्डी जी | 695 | तेलंगाना |
| 08 | ध्रुव कुशवाहा | 695 | उत्तर प्रदेश |
| 09 | मिहिर राय | 695 | दिल्ली |
| 10 | राघव दुबे | 691 | मध्य प्रदेश |



