diksha joshi upsc 19 rank

UPSC CSE 2021 Result : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम परिणाम आज जारी हो गए हैं। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में इस बार इस लड़कियों का दबदबा देखने को मिला है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पहले टॉप 4 स्थान पर लड़कियाँ आई हैं। इसके अलावा उत्तराखंड की बेटी दीक्षा जोशी ने भी इस परीक्षा में पहले ही प्रयास में देशभर में 19वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद की मूल निवासी डॉ. दीक्षा जोशी के पिता सुरेश जोशी उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हैं। दीक्षा जोशी ने 10वीं तक की पढ़ाई पिथौरागढ़ के मल्लिकार्जुन स्कूल से करने के बाद दीक्षा ने देहरादून से उच्च शिक्षा ग्रहण की है। डॉ. दीक्षा जोशी ने जौलीग्रांट से एमबीबीएस किया। डॉ. दीक्षा ने दो साल तैयारी करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा दी और देश में 19वीं रैंक हासिल की। परिणाम जारी होने के बाद से भाजपा नेता के घर में खुशी का माहौल है।

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार इस परीक्षा में कुल 685 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें से 244 सामान्य वर्ग से, 73 ईडब्ल्यूएस, 203 ओबीसी, 105 एससी और 60 एसटी वर्ग के उम्मीदवारों का चयन हुआ है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 भर्ती के माध्यम से सिविल सेवकों के 712 पदों को भरा जाएगा। इस परीक्षा का परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देखा जा सकता है।

UPSC Result: ये हैं सिविल सेवा परीक्षा 2021 के टॉप 20

  1. पहला स्थान – श्रुति शर्मा
  2. दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल
  3. तीसरा स्थान – गामिनी सिंगला
  4. चौथा स्थान – ऐश्वर्या वर्मा
  5. पांचवा स्थान – उत्कर्ष द्विवेदी
  6. छठा स्थान – यक्ष चौधरी
  7. सातवां स्थान – सम्यक एस जैन
  8. आठवां स्थान – इशिता राठी
  9. नौवां स्थान – प्रीतम कुमार
  10. दसवां स्थान – हरकीरत सिंह रंधावा
  11. शुभंकर प्रत्यूष पाठक
  12. यशार्थ शेखर
  13. प्रियंवदा अशोक म्हादालाकर
  14. अभिनव जैन
  15. सी यशवंत यशवंत कुमार रेडी
  16. आयुष प्रिया
  17. महक जैन
  18. रवि कुमार सिहाग
  19. दीक्षा जोशी
  20. अर्पित चौहान

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम