Home उत्तराखण्ड आप नेता कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में सतपुली में रोजगार गारंटी...

आप नेता कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में सतपुली में रोजगार गारंटी तिरंगा यात्रा

Colonel Ajay Kothiyal

सतपुली : आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में शुक्रवार 12 नवंबर को चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत सतपुली मे रोजगार गारंटी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। तिरंगा यात्रा प्रातः 10 बजे कन्या विद्यालय के समीप पौडी रोड से निकल कर मुख्य बाजार पंहुचेगी। उसके पश्चात कर्नल अजय कोठियाल एक विशाल सभा को सम्बोधित करेंगे। अपने साथियों संग अधिक से अधिक संख्या में पंहुच कर उत्तराखंड नवनिर्माण की परिकल्पना को पूर्ण करने में सहयोग दें। आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री करण पाल सिंह गुसाईं आज जनता से अपील करते हुए कहा इस यात्रा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में सतपुली पहुंचे।