पौड़ी: भारतीय जनता पार्टी की पौड़ी जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने जिला कार्य समिति सदस्यों, विशेष आमंत्रित सदस्यों और स्थाई आमंत्रित (पदेन) सदस्यों की घोषणा की है। गढ़वाल सासंद तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी, दीप्ति रावत, मातबर सिंह रावत, डा. मोहन सिंह रावत, मुकेश कोली और शांति देवी को स्थाई आमंत्रित (पदेन) सदस्य चुना गया है।

जबकि ब्लॉक प्रमुख पोखड़ा प्रीति देवी, प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी, प्रमुख कल्जीखाल बीना राणा, प्रमुख कोट पूर्णिमा नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, नगर पंचायत अध्यक्ष सतपुली अजंना वर्मा, श्रीनगर से पूर्व दायित्वधारी राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहनलाल जैन और दिनेश असवाल, पौड़ी से मातबर सिंह नेगी, महावीर सिंह नेगी, जसपाल सिंह नेगी, मुकेश रावत, खिर्सू से संपत सिंह रावत, कोट से राजेंद्र प्रसाद कोठारी, धर्मवीर नेगी, थलीसैण से नरेंद्र रावत कुटी भाई, पैठाणी से राजेंद्र रौथाण, पोखड़ा से पुष्कर जोशी को विशेष आमंत्रित सदस्य चुना गया है।

इसके अलावा 52 भाजपा कार्यकर्ताओं को जिला कार्य समिति का सदस्य चुना गया है।

बीजेपी पौड़ी जिला कार्यकारिणी सदस्यों की सूची

मयूर भट्ट बने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने विभिन्न मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जिसमें मीना गैरोला को पौड़ी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सरजीत तोमर को अन्य पिछड़ा वर्ग, अमर सिंह को किसान मोर्चा, नगमा ताफिक को अल्पसंख्यक मोर्चा, नरेंद्र टम्टा को अनुसूचित जाति और मयूर भट्ट को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा की पौड़ी जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने सभी जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए जल्द ही मंडल स्तर पर मोर्चा का गठन करने को कहा है।