श्रीनगर: कांग्रेस सेवादल ने राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत रविवार को डालमिया धर्मशाला श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित किया। संजय कुमार फौजी अध्यक्ष महानगर कांग्रेस सेवादल श्रीनगर के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय ध्वज वंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता जेपी पुरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान ध्वज वंदन के साथ ही कौमी नारा-वंदेमातरम, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा और राष्ट्र गान गाया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल ने श्रीनगर स्थित डांग क्षेत्र के क्रीर्ति चक्र से सम्मानित मेजर दिग्विजय सिंह रावत के पिता दिगंबर सिंह रावत को सम्मानित किया।

इस अवसर पर जेपी पुरी ने आजादी के समय से कांग्रेस पृष्ठभूमि से जुड़े विचारों को सभी के सम्मुख रखे। कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह नेगी, पीसीसी सदस्य एवं सूरज घिल्डियाल महानगर अध्यक्ष ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह पुण्डीर, वाई एस पंवार, जीत सिंह बिष्ट, मंगल सिंह सिंधवाल, राजेन्द्र सिंह रावत, पदमेन्द्र सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह, उमा जोशी, सुमन आनन्द, बबीता, शिप्रा डोभाल, कुसुमलता, बलबीर सिंह रावत, भगत सिंह डागर, असलम अहमद, माही बर्तवाल, शोभित जोशी, समीम अहमद, सुधांशु नौडियाल, रघुवीर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

इस मौके पर पीसीसी सदस्य वीरेंद्र सिंह नेगी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल, भूपेंद्र सिंह पुण्डीर, वाईएस पंवार, जीत सिंह बिष्ट, मंगल सिंह सिंधवाल, राजेन्द्र सिंह रावत, पदमेन्द्र सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह, उमा जोशी, सुमन आनन्द, बबीता, शिप्रा डोभाल, कुसुमलता सहित आदि मौजूद थे।