earthquake

पिथोरागढ़: रविवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग दहशत के मारे घरों से बाहर भाग निकले। बताया जा रहा है कि पिथोरागढ़ में आज दो बार भूकंप के झटके महसूस किये गए। पहला झटका करीब 12: 38 मिनट पर आया। जबकि कुछ देर बाद 12:45 बजे दोबारा भूकंप से धरती हिली। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार केवल एक बार ही भूकंप महसूस हुआ।

मौसम केंद्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीब्रता 5.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल में तथा इसकी गहराई 10 किमी तक बताई जा रही है। इस दौरान आस-पास धारचूला और अस्कोट में मकान हिलने से घरों में सामान तक गिर गए। जिसके बाद लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल गए। आपदा नियंत्रण विभाग के अनुसार अभी तक कहीं भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।