Home उत्तराखण्ड श्रीनगर गढ़वाल: प्रमोशन में आरक्षण खत्म करने के फैसले पर जनरल ओबीसी...

श्रीनगर गढ़वाल: प्रमोशन में आरक्षण खत्म करने के फैसले पर जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने जताई ख़ुशी

general-obc

श्रीनगर गढ़वाल:  प्रमोशन में आरक्षण ख़त्म करने की मांग को लेकर बीते 2 मार्च से तहसील परिसर में बेमियादी हड़ताल पर बैठे उत्तराखंड जनरल ओबीसी एम्लाइज एसोसिएशन श्रीनगर शाखा के सैकड़ों कर्मचारियों ने आज सरकार द्वारा पदोन्नति में आरक्षण समाप्त किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है।

बुधवार को तहसील परिसर में मीडिया प्रभारी श्रीकृष्ण उनियाल, मुख्य संयोजक महेश गिरि, अध्यक्ष जसपाल सिंह गुसाई, महामंत्री मनोज भण्डारी, सुदेश जुगराण, भानू प्रताप सिंह कुंवर, जगपाल सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, सौरभ नौटियाल, राकेश रावत, नागेश्वर नौटियाल, शंकर कैन्थुला, पूजा नेगी, गौरी नैथानी आदि हड़ताली कर्मियों ने शासनादेश पर ख़ुशी जताते हुए इस आन्दोलन में भाग लेने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:

सतपुली में जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने होली खेलकर मनाया जश्न