kamal-sandesh-bike-rally
केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा की अगुआई में नोएडा स्टेडियम से निकली “कमल संदेश बाइक रैली”

ग्रेटर नोएडा: लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आता देख भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश के 80 जिलों में शनिवार को  ‘‘कमल संदेश बाइक रैली ’’ का आयोजन किया गया। इसीक्रम में शनिवार को नोएडा/ ग्रेटर नोएडा सहित पूरे गौतमबुद्ध नगर जनपद में एक विशाल “कमल संदेश बाइक रैली” निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। शनिवार को केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा की अगुआई में नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर 4 से शुरू हुई बाइक रैली में करीब 2000 बाइक सवार कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कमल संदेश बाइक रैली नोएडा स्टेडियम गेट नंबर 4 से होते हुए अंडर पास सिटी सेंटर, बरौला, भंगेल, सलारपुर व कुलेसरा रास्ते होते हुए ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क तक गयी।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा, पूर्व मंत्री अशोक प्रधान, विधानसभा प्रभारी प्रशांत वशिष्ठ, महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा, विधानसभा संयोजक जुगराज चैहान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ग्रेटर नोएडा  में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया “कमल संदेश रैली” का नेतृत्व

kamal-sandesh-bike-rally

शनिवार को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क पहुंचकर “कमल संदेश बाइक रैली” में सम्मिलित हुए. विधायक धीरेन्द्र सिंह ने एकत्रित हुये जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगे बढो और उत्साह के साथ 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुनः लाने के लिए संकल्प लो।’’

शनिवार सुबह कमल संदेश रैली के लिए लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा नोएडा, दादरी, जेवर, खुर्जा और सकिंद्राबाद से कुल 2289 बूथों के कार्यकर्ता ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में इकट्ठा हुए। जिसके बाद नॉलेज पार्क से “कमल संदेश बाइक रैली” निकालकर परी चौक, जगत फार्म, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण होते हुए सिटी पार्क पर सम्पन्न समाप्त की। इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जिलाध्यक्ष विजय भाटी, देवेंद्र खटाना, शिव ओम शर्मा, सतीश गुलिया, कर्मवीर आर्य, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।