yogi-GBU

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू ) के कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2018-19 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के मुख्य सभागार में सभी नए और पुराने लगभग तीन हजार छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरणादायक बातें बताई तो राजनीतिक विरोधियों पर कड़े प्रहार भी किए। करीब एक घंटे के संबोधन में मुख्यमंत्री ने युवाओं में नई ऊर्जा व जोश का संचार किया।yogi-gbu-3

इस मौके पर सीएम योगी ने प्रीपेड इकोफ्रेंडली साईकिल परियोजना सहित चार अन्य परियोजनाओं का भी शुभारम्भ किया। इस योजना के अंतर्गत गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयोग के लिए 25 नियत स्थानों पर इकोफ्रेंडली साईकिलें उपलब्ध रहेंगी। यह सुविधा न्यूनतम दरों पर मोबाइल ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी। फिलहाल साइकिल योजना में हीरो कंपनी के करार के तहत विवि को 200 साइकिल मिली हैं।

इसके अलावा गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 50 भवनों के छत पर 2.84 मेगावाट क्षमता वाला रूफ टॉप सौर उर्जा संयत्र का लोकार्पण किया। सौर ऊर्जा संयत्र शुरू होने से विवि को प्रतिवर्ष लगभग 3 करोड़ रुपये तक की बचत होगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ ठीक नहीं है। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ की वजह से ही पर्यावरण गड़बड़ा रहा है। पर्यावरण की तरफ ध्यान देने की जरूरत है और हमें प्रकृति के साथ छेड़छाड़ को रोकना होगा। मानसून में बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाने चाहिए।हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से गीता उपवन में लगभग 3500 पौधे लगाए जाएंगे। ज्यादातर पौधे फलों के होंगे।

CM-yogi-gbu

मुख्य अथिति योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओँ को संबोधित करते हुए बताया की महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं को लेने के लिए विदेश से बौध भिक्षु भारत आते हैं। साथ ही भारत में  अनेक परंपराएं हैं, अनेक प्रकार के रीति रिवाज है और कई धर्मों के अनुयाई इस देश में रहते हैं। भारत देश के अंदर किसी पर यह दबाव नहीं है कि उसे किस धर्म का अनुयाई बनना है। इस दौरान उन्होंने ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई तथा विरोधियों पर कटाक्ष भी किये। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मानव संसाधन राज्यमंत्री प्रो.सतपाल सिंह, केंद्रीय मंत्री डॉ.महेश शर्मा, विविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ.प्रभात कुमार, महिला आयोग की प्रदेश अध्यक्ष विमला बाथम, नोएडा विधायक पंकज सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।