महिला

सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आज गौतमबुद्धनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा से मुलाकात की। संस्था ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से जनपद में पूर्व की भांति एक बार फ़िर पुलिस प्रशासन द्वारा महिला जागरूकता अभियान चलाने का अनुरोध किया ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं एवम बच्चियों को कानून की जानकारी देकर सशक्त बनाया जा सके।