ग्रेटर नोएडा मे महिला उन्नति संस्था द्वारा महिला सुरक्षा पर बैठक

0
298
महिला

ग्रेटर नोएडा: महिला उन्नति संस्था द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना गांव में बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक मे महिला उन्नति संस्था की दिल्ली प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती सरिता सिंह मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रही।

बैठक को सम्बोधित करते हुए सरिता सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के मंदसौर में सात साल की बच्ची के साथ हुए निर्भया कांड की पुनरावृत्ति मानवता को शर्मसार करती है, जो हमारे समाज के गिरते मानव मूल्यों की एक बानगी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के प्रति बढ़ रही बलात्कार और छेड़छाड़ की घटनाओं के लिए जितना जिम्मेदार हमारा लचर कानून है उतना ही हमारी तुच्छ मानसिकता जिम्मेदार है।

संस्था के संस्थापक डॉ.राहुल वर्मा ने कहा कि देश में हर रोज ना जाने कितनी महिलाएं हैवानियत का शिकार हो रही हैं, जो हमारे सभ्य समाज पर एक काला धब्बा है। हमें महिलाओं के प्रति अपनी सोच को बदलना होगा और महिलाओं पर हो रहे जुल्म के प्रति आवाज बुलंद करनी होगी। बैठक में अनिल भाटी, नरेश वर्मा, गीता चौधरी, चंद्रबोस प्रधान, अमनदीप कौर, रेखा शर्मा, रुबीना परवीन, ममता गौतम आदि सदस्यों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here