Home उत्तराखण्ड चमोली: बकरी चुगाने गए व्यक्ति पर गुलदार ने किया हमला

चमोली: बकरी चुगाने गए व्यक्ति पर गुलदार ने किया हमला

leopard-attack-woman

CHamoli News: उत्तराखंड के चमोली जिले में भी गुलदार का आतंक जारी है. यहाँ गुलदार ने एक व्यक्ति पर हमलाकर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया. घटना कर्णप्रयाग ब्लॉक के किमोली कपीरी गांव की है। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार चमोली जनपद के कर्णप्रयाग ब्लॉक के किमोली कपीरी गांव में दोपहर के समय एक 52 वर्षीय व्यक्ति बकरी चुगाने के लिए जा रहा था। इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार के हमला करते ही व्यक्ति जोर जोर से चिल्लाया तो आवाजें सुनकर गुलदार भाग निकला। परन्तु तब तक गुलदार के हमले से बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो चुका था। शोर सुनकर पहुंचे आस पास के लोगों ने बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया।