Home ज्योतिष Aaj Ka Rashifal : 09 जनवरी 2022, रविवार, देखें आज का राशिफल और पंचांग

Aaj Ka Rashifal : 09 जनवरी 2022, रविवार, देखें आज का राशिफल और पंचांग

aaj-ka-panchang

Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rashifal : 09 जनवरी 2022, आज का पंचांग और राशिफल

आज का पंचांग:

  • दिन – रविवार
  • संवत्सर नाम – राक्षस
  • युगाब्दः- 5123
  • विक्रम संवत- 2078
  • शक संवत -1943
  • अयन – याम्यायन
  • गोल – याम्य
  • ऋतु – हेमन्त
  • काल (राहु)- पूर्व दिशा
  • मास – पौष
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- सप्तमी
  • नक्षत्र – उ.भा.
  • योग – परिघ
  • करण- वणिज
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
  • सूर्योदय- 6:46
  • आज का विशेष :- पंचक (भदवा) समाप्ति सोमवार दि. के 12:44 ।
  • अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 10:40 से 12:01 तक ।
  • पाक्षिक सूर्य— पू.षा. नक्षत्र में
  • सांस्कृतिक कोश : हनुमानजी को इच्छा मृत्यु का वरदान इन्द्रदेव ने दिया ।
  • राहु काल :- दिन के 4:05 से 5:25 बजे तक ।

आज का सुविचार : इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनन्द उठाने के लिए ये जरुरी हैं।

9 जनवरी रविवार का राशिफल :

मेष – आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय भी बढ़ेगी। तनाव से बचें।

वृष – संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार में तनाव रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता हो सकती है।

मिथुन – मन अशान्त रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। बातचीत में संतुलन बनाकर रखें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें।

कर्क – आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सुखद समाचार म‍िलेगा।

सिंह – मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सन्तान का सहयोग मिलेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। खर्च अधिक रहेंगे। यात्रा के योग हैं।

कन्या – मानसिक शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पारिवारिक सुख में कमी आएगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। म‍ित्रों से भेंट होगी।

तुला – आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। पिता के स्वास्थ्‍य का अभी ध्यान रखें। कारोबार में विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। शिक्षा में कठिनाइयां आ सकती है। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

वृश्चिक – बातचीत में सन्तुलित रहे। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पुराने म‍ित्रों से भेंट होगी। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग हैं।

धनु – मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। सन्तान को कष्ट होगा। व्‍यापार में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में ज‍िम्‍मेदार‍ियां बढ़ेंगी।

मकर – आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आलस्य भी रहेगा। अपने कार्यों पर ध्यान रखें। कार्यों में कठिनाई आ सकती है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। यात्रा के योग हैं।

कुंभ – संयत रहें। क्रोध एवं आवेश से बचें। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

मीन – मानसिक शान्ति‍ रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सुखद समाचार की प्राप्‍त‍ि होगी।

आचार्य बंशीधर झा