Home ग्रेटर नोएडा गाजियाबाद में बदमाशों ने पत्रकार के सिर पर मारी गोली, हालत नाजुक,...

गाजियाबाद में बदमाशों ने पत्रकार के सिर पर मारी गोली, हालत नाजुक, अब तक 9 गिरफ्तार, चौकी प्रभारी सस्पेंड

attack on journalist in Ghaziabad

गाजियाबाद के थाना विजयनगर अंतर्गत प्रताप विहार में देर रात बदमोशों ने एक पत्रकार को मारपीट करने के बाद उसे गोली मार दी। गोली पत्रकार के सिर में मारी गई है, जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ घायल पत्रकार की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक स्थानीय दैनिक अखबार जन सागर टुडे में पत्रकार विक्रम जोशी देर रात को अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान प्रताप विहार में बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। पहले पत्रकार पर बदमाशों ने बुरी तरह हमला किया और उसके बाद उसको गोली मार दी। गोली सिर में लगने से वह जमीन पर गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि पत्रकार जोशी की भांजी के साथ दो दिन पूर्व कुछ लोगों द्वारा छेड़छाड़ की गई थी। छेड़छाड़ को लेकर विक्रम के द्वारा विजयनगर थाने में तहरीर दी गई थी। लेकिन तहरीर बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद बदमाशों जोशी को रात्रि में घेर कर गोली मार दी।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मीडिया को बताया कि पीड़ित पत्रकार विक्रम जोशी जो कि एक स्थानीय दैनिक अखबार जन सागर टुडे में बतौर रिपोर्टर काम करते हैं, उनके भाई ने कल रात पुलिस को बताया कि विक्रम जोशी पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया है। जिसके बाद पुलिस ने 6 टीमे गठित कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी और अब  तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उनके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया असलाह भी बरामद किया गया है. इसके अलावा घटनाक्रम की पूरी जांच जारी है। साथ ही चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राघवेंद्र को सस्पेंड कर मामले की जांच सीओ प्रथम को सौंप दी है।