सतपुली : नयार घाटी सतपुली में रविवार को पैराग्लाइडिंग ट्रायल के दौरान एक हादसा हो गया। इस हादसे में एक पैराग्लाइडर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक रविवार को नयार घाटी के बिलखेत के समीप में पैराग्लाइडिंग ट्रायल चल रहा था। पैराग्लाइडर्स ढाढूखाल से टेकऑफ कर नयार नदी के तट पर लैंडिंग कर रहे थे। इसी दौरान लैंडिंग करते समय एक पैराग्लाइडर शुभांग शरण रतूड़ी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल पैराग्लाइडर को पहले हंस अस्पताल लाया गया, जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद घायल पैराग्लाइडर को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेज दिया।













