Home उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री से मिले इंडियन आइडल फेम गायक पवनदीप राजन, सीएम ने कही...

मुख्यमंत्री से मिले इंडियन आइडल फेम गायक पवनदीप राजन, सीएम ने कही बड़ी बात

Indian Idol fame singer Pawandeep Rajan meets Chief Minister

देहरादून : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मंगलवार को बीजापुर अतिथि गृह में इंडियन आइडल फेम गायक पवनदीप राजन ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने पवनदीप राजन को शुभकामनाये देते हुए उन्हें युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि पवनदीप ने अल्प समय में संगीत की दुनिया में प्रसिद्धि पाने के साथ ही प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। उनके गायन से हमारे परम्पंरागत लोक संगीत को भी पहचान मिली है। मुख्यमंत्री से सम्मानित होने पर पवनदीप ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।