Home उत्तराखण्ड उत्तराखंडः आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार बने मुख्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव

उत्तराखंडः आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार बने मुख्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव

ips-abhinav-kumar-uttarakhand

देहरादून : उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी (अपर पुलिस महानिदेशक) अभिनव कुमार को शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अपर प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया। 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार ने लंबे समय तक उत्तराखंड में सेवाएं दी है। वे उत्तराखंड के कई जिलो में पुलिस कप्तान रहे हैं। इसके अलावा डीआईजी रेंज रह चुके है। वे केंद्र में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी गिनती तेजतर्रार और कुशल कार्यशैली वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों में की जाती है। कुमार की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया है। उनका यह दायित्व अपर पुलिस महानिदेशक पद की जिम्मेदारी के अतिरिक्त होगा।