Home उत्तराखण्ड सतपुली नयार नदी में जेसीबी मशीन से खुलेआम चल रहा खनन

सतपुली नयार नदी में जेसीबी मशीन से खुलेआम चल रहा खनन

mining-in-the-Satpuli-Nayar

सतपुली: तहसील सतपुली के अन्तर्गत नयार नदी में बांघाट के समीप रात 8 बजे तक खनन चल रहा है। शासन प्रशासन के नियमों को ताक में रखकर चुगान का कार्य दो जेसीबी मशीनों से चल रहा है। नयार नदी में प्रत्येक वर्ष बाढ़ का प्रकोप बढ़ रहा है मशीनों से हो रहे चुगान से बाढ़ से होने वाला नुकसान भी बढ़ सकता है। शासन प्रशासन का रवैया इसके प्रति क्षुब्द दिख रहा है। आए दिन डंपरों से सतपुली मुख्य बाजार में जाम लग रहा है जिससे यात्री भी परेशान हो रहे है।

उपजिलाधिकारी अर्पणा ढोंडियाल का कहना है कि चुगान सूर्योदय से सूर्यास्त तक चलता है अगर 8 बजे तक चुगान चल रहा है तो इसकी जांच की जायेगी और नायर नदी में चुगान के लिए पट्टाधारक को जेसीबी की परमिशन मिली है।

मनीष खुगशाल