Home एजुकेशन/ जॉब्स JEE Main 2022 result: स्नेहा पारीक ने 300 में 300 अंक हासिल...

JEE Main 2022 result: स्नेहा पारीक ने 300 में 300 अंक हासिल कर किया टॉप, कुल 14 स्टूडेंट्स ने हासिल किया 100 परसेंटाइल, देखें लिस्ट

jee-mains-2022-result

JEE Main 2022 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आज जेईई मेन जून 2022 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। 24 से 30 जून तक आयोजित की गई जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया गया है। जेईई मेन 2022 परीक्षा में गुवाहाटी की स्नेहा पारीक  ने 300/300 का परफेक्ट स्कोर हासिल कर आल इंडिया में टॉप रैंक हासिल की है। वहीँ इस परीक्षा में कुल 14 स्टूडेंट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है।

इस परीक्षा के लिए कुल 8,72,432 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था और 7,69,589 स्टूडेंट्स ने पेपर दिया था। परीक्षा 407 शहरों (17 देश से बाहर) के 588 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। फिलहाल सिर्फ पेपर 1 (BE और B.Tech) के लिए जेईई मेन का रिजल्ट जारी किया गया है, पेपर 2 (B.Arch और B.Planning) के लिए रिजल्ट आना अभी बाकी है।

300/300 का परफेक्ट स्कोर हासिल कर स्नेहा पारीक बनीं टॉपर

गुवाहाटी की स्नेहा पारीक ने 300/300 का परफेक्ट स्कोर हासिल कर टॉप रैंक हासिल किया है। पारीक कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना चाहती हैं और आईआईटी में एडमिशन लेना चाहती हैं। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो सालों से स्नेहा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) की तैयारी पर फोकस कर रही हैं और इस दौरान सोशल मीडिया और अन्य एंटरटेनमेंट की चीजों से वह दूर रहीं। स्नेहा रोजाना लगभग 12 से 13 घंटे पढ़ाई करती थी और उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं से ज्यादा जेईई की तैयारी के लिए फोकर किया था। उन्होंने जेईई मेन में मॉक टेस्ट पर अधिक फोकर किया था।

14 छात्रों ने हासिल की 100 परसेंटाइल 

JEE Main 2022 Topper: इस परीक्षा में 14 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल की है। जिसमें सबसे ज्यादा 4 कैंडिडेट तेलंगाना के है। उसके बाद आंध्र प्रदेश के 3 उम्मीदवारों ने टॉप स्कोर हासिल किया है। हरियाणा, झारखंड, पंजाब, असम, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश के 1-1 कैंडिडेट को 100 एनटीए स्कोर मिला है।

  1. जस्ति यशवंत वी वी एस, तेलंगाना
  2. सार्थक माहेश्वरी, हरियाणा
  3. अनिकेत चट्टोपाध्याय ,तेलंगाना
  4. धीरज कुरुकुंडा, तेलंगाना
  5. कोय्याना सुहास, आंध्र प्रदेश
  6. कुशाग्र श्रीवास्तव, झारखण्ड
  7. मृणाल गर्ग, पंजाब
  8. स्नेहा पारीक, असम
  9. नव्या, राजस्थान
  10. पेनिकलापति रवि किशोर, आंध्र प्रदेश
  11. पोलिशेट्टी कार्तिकेय, आंध्र प्रदेश
  12. बोया हरेन सात्विक, कर्नाटक
  13. सुमित्रा गर्ग उत्तर प्रदेश
  14. रूपेश बियानी, तेलंगाना