aaj-ka-panchang

Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rashifal : 01 दिसंबर 2021, आज का पंचांग और राशिफल

आज का पंचांग

  • दिन – बुधवार
  • संवत्सर नाम – राक्षस
  • युगाब्दः- 5123
  • विक्रम संवत- 2078
  • शक संवत -1943
  • अयन – याम्यायन
  • गोल – याम्य
  • ऋतु – हेमन्त
  • काल (राहु)- पूर्व दिशा
  • मास – अग्रहण
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- द्वादशी
  • नक्षत्र – चित्रा
  • योग – सौभाग्य
  • करण- कौलव
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा में
  • सूर्योदय- 6:38
  • सूर्यास्त- 5:17
  • आज का व्रत : एकादशी व्रत-गोमूत्रेण पारणा ।
  • आनेवाला व्रत व विशेष : प्रदोष त्रयोदशी व्रत – गुरुवार एवं षाण्मासिक रविव्रत आरंभ- रविवार।
  • अर्धप्रहरा : (दिन के) दिन के 9:22 से 10:42 एवं 12:00 से 01:19 तक।
  • पाक्षिक सूर्य— अनुराधा नक्षत्र में
  • सांस्कृतिक कोश : नारद ऋषि ने महर्षि वाल्मीकि को राम कथा सुनाई थी।
  • राहु काल :- दिन के 11:47 से 01:07 बजे तक ।

आज का सुविचार : हमें हमेशा बड़े सपने देखने चाहिए, क्योंकि अगर हम उनको देख सकते हैं तो हम निश्चय ही उनको पूरा भी कर सकते हैं।

01 दिसंबर बुधवार का राशिफल

मेष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृष: शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है, लेकिन भाई या बहन से तनाव की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम से काम लेना हितकर होगा।

मिथुन: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

कर्क: रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

सिंह: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वस में वृद्धि होगी।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में तनाव आने की आशंका है। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। संयम से काम लें।

तुला: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का आशातीत सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की समस्या आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुरुषार्थ सार्थक होगा।

धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। नए संबंध बनेंगे।

मकर: पिता या संबंधित अधिकारी के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कुंभ: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

मीन: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत प्रगति होगी।

आचार्य बंशीधर झा