aaj-ka-panchang

Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rashifal : 3 मार्च 2022, आज का पंचांग और राशिफल

आज का पंचांग:

  • दिन – गुरुवार
  • संवत्सर नाम – राक्षस
  • युगाब्दः- 5123
  • विक्रम संवत- 2078
  • शक संवत -1943
  • अयन – सौम्य (उत्तरायण)
  • गोल – याम्य (दक्षिण)
  • ऋतु – शिशिर
  • काल (राहु)- दक्षिण दिशा
  • मास – फाल्गुन
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- प्रतिपदा
  • नक्षत्र – पू.भा.
  • योग – साध्य
  • करण- किंगस्तुघ्न
  • दिशा शूल- दक्षिण दिशा में
  • सूर्योदय- 6:22
  • आज का विशेष:- पंचक (भदवा) समाप्ति शनिवार रा. 4:00 बजे ।
  • अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 2:53 से 5:38 तक ।
  • पाक्षिक सूर्य— शतभिषा नक्षत्र में
  • सांस्कृतिक कोश: एक बार में छः मास तक कुम्भकर्ण सोते थे।
  • राहु काल :- दिन के 01:38 से 3:05 बजे तक।

आज का सुविचार : जिंदगी में मिलता तो बहुत कुछ है लेकिन याद सीर्फ नहीं हासिल होने वाला ही रखा जाता है।

3 मार्च गुरुवार का राशिफल :

मेष: अनचाही यात्रा मिल सकती है। निजी सुख में व्यवधान आएगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

मिथुन: रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

कर्क : आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मबल में वृद्धि होगी। नए संबंध बनेंगे।

सिंह: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

कन्या: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा।

तुला: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है, जबकि पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

धनु: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मकर: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। भाई-बहन और पड़ोसी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। मन प्रसन्न रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।

कुंभ: दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मीन: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में आशातीत प्रगति होगी।

आचार्य बंशीधर झा