Home उत्तराखण्ड Kaun Banega Crorepati 16: ग्रेटर नोएडा के छात्र प्रियांशु चमोली ने KBC...

Kaun Banega Crorepati 16: ग्रेटर नोएडा के छात्र प्रियांशु चमोली ने KBC में जीते लाखों रुपये, शो पर बताई अपनी कहानी

priyanshu-chamoli-KBC

Kaun Banega Crorepati 16: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा वन के महालक्ष्मी ग्रीन मेंशन सोसाइटी में रहने वाले 19 वर्षीय प्रियांशु चमोली ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC-16) में न केवल हॉट सीट पर कब्ज़ा किया, बल्कि वहां से 12.50 लाख रुपये जीतकर अपने ज्ञान का लोहा भी मनवाया है। सोमवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में प्रियांशु चमोली ने बिग-बी यानी अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठकर शानदार खेल खेला। इसके साथ ही उन्होंने अपनी जीवन के के बारे में भी बिग बी से खुलकर बात की।

प्रियांशु चमोली मूल रूप से उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के रहने वाले हैं। वर्तमान में उनका परिवार ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा वन के महालक्ष्मी ग्रीन मेंशन सोसाइटी में रहता है। 19 साल के प्रियांशु IIT दिल्ली से कम्प्यूटेशनल मैकेनिक्स (Computational Mechanics) में बीटेक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। प्रियांशु पढ़ाई में शुरू से ही काफी अव्वल रहे है। डीपीएस ग्रेटर नोएडा के छात्र रहे प्रियांशु ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 99.8% और 98% अंक से पास की है। इसके बाद उन्होंने साल 2023 में IIT दिल्ली में एडमिशन लिया।

परिवार के साथ अमिताभ बच्चन से मिले

KBC में प्रियांशु के माता-पिता भी उनके साथ पहुंचे थे। उनके पिता मनोज चमोली डीपीएस ग्रेटर नोएडा में लाइब्रेरियन हैं, जबकि मां सुषमा चमोली होम मेकर हैं। उनके छोटे भाई दिव्यांशु चमोली 11वीं कक्षा में पढ़ते हैं। पिता मनोज चमोली ने कहा कि उनके लिए यह गर्व का पल था और अमिताभ बच्चन के साथ बिताए पल हमेशा यादगार रहेंगे।

टेक्नोलॉजी के विकास में लगाएंगे इनाम की राशि

खेल के दौरान प्रियांशु ने बिग बी को बताया कि IIT में पहले साल के दौरान उन्होंने अपने उन तीन दोस्तों को ट्यूशन पढ़ाया जो टर्म एग्जाम में फेल हो गए थे। उनके पढ़ाने से तीनों ने अच्छे अंक हासिल कर पास हो गए। शो में प्रियांशु ने ये भी खुलासा किया कि वो अपनी जीती हुई राशि को समाज की भलाई के लिए टेक्नोलॉजी विकसित करने में खर्च करेंगे।