Home उत्तराखण्ड कोटद्वार पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार,कब्जे...

कोटद्वार पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार,कब्जे से 2 अन्य मोटर साइकिल भी बरामद

bike theft caught in kotdwar

पौड़ी : पौड़ी जनपद की कोटद्वार पुलिस ने बीते 22 अगस्त को लकड़ीपड़ाव कोटद्वार से मोटर साइकिलकी चोरी करने वाले अभियुक्त शाहिद को चोरी की गयी मोटर साइकिल के साथ सुखरो नदी कोटद्वार के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

जनपद पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बीते 01 सितंबर को लकडीपडाव वार्ड न0- 5 कोटद्वार निवासी महफूज आलम पुत्र स्व. महमूद आलम ने कोतवाली कोटद्वार में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 22 अगस्त को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मोटर साईकिल न. UK15B-4023 को उनके निवास स्थान लकडीपडाव से चोरी कर ली है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।

जनपद में हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व चोरी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी तथा आम जनमानस से हो रही इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणुका देवी के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रभारी सीआईयू विजय सिंह के नेतृत्व में उ.नि. अजय भट्ट मय पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा 04 सितम्बर को मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त शाहिद को चोरी की गयी मोटर साइकिल के साथ सुखरो नदी कोटद्वार के पास गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 02 अन्य मोटर साइकिल भी बरामद हुयी हैं। जिनको अभियुक्त द्वारा नजीबाबाद जिला बिजनौर से चोरी करना बताया गया। जिस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व में में चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

अभियुक्त का नाम पताः

शाहिद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी- अललीपुर सुल्तानपुर, थाना गजरौला, अमरोहा (उ0प्र0) हाल निवासी- पठानपुरा थाना मण्डवार जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र- 50 वर्ष।

बरामद मालः

  • मोटर साइकिल नम्बर- UK 15B 4023 (हीरो ग्लैमर)
  • मोटर साइकिल नम्बर- UP 23 7988 (हीरो सुपर स्पेलन्डर)
  • मोटर साइकिल सुपर स्पलेन्डर मोडिफाइड

पुलिस टीमः

  • प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट
  • प्रभारी सीआईयू विजय सिह
  • उ0नि0 रफत अली सीआईयू
  • उ0नि0 सुनील पंवार कोतवाली कोटद्वार
  • उ0नि0 अजय भट्ट कोतवाली कोटद्वार
  • उ0नि0 विकसित पंवार कोतवाली कोटद्वार
  • कांस्टेबल आबिद अली सीआईयू
  • कांस्टेबल सहसपाल कोतवाली कोटद्वार
  • कांस्टेबल अमरजीत कोतवाली कोटद्वार

जगमोहन डांगी