Home उत्तराखण्ड श्रीनगर-पौड़ी मोटर मार्ग पर इवनिंग वॉक कर रहे युवक पर गुलदार ने...

श्रीनगर-पौड़ी मोटर मार्ग पर इवनिंग वॉक कर रहे युवक पर गुलदार ने किया हमला, क्षेत्र में दहशत

श्रीनगर: श्रीनगर गढ़वाल क्षेत्र में एक बर फिर गुलदार की दहशत बढ़ने लगी है। श्रीनगर-पौड़ी मोटर मार्ग पर बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे गंगा दर्शन मोड़ के पास इवनिंग वाक पर गए युवक पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। गुलदार के हमले में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुलदार के हमले के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

घायल युवक की पहचान रोबिन कैतूरा, निवासी उफाल्डा वार्ड नंबर 38, उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई है। युवक रोज वॉक पर जाता था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुलदार ने अचानक झाड़ियों से निकलकर रोबिन पर हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को तत्काल बेस हॉस्पिटल श्रीकोट में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि फिलहाल रोबिन की हालत स्थिर है।

गुलदार के हमले की घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।