Home उत्तराखण्ड Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में दोपहर एक बजे तक 37.33 फीसदी...

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में दोपहर एक बजे तक 37.33 फीसदी मतदान, जानिए कहाँ कितनी हुयी वोटिंग

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड में दोपहर एक बजे तक कुल 37.33% मतदान हो चुका है.

दोपहर एक बजे तक सबसे ज्यादा मतदान नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर 40.64% हुआ है. इसके बाद हरिद्वार लोकसभा सीट पर 39.41% मतदान हुआ है. पौड़ी लोकसभा सीट पर 36.37% मतदान हुआ है. टिहरी लोकसभा सीट पर 35.29% और अल्मोड़ा सीट पर सबसे कम मतदान कम 32.60% हुआ है.

वहीँ पौड़ी गढ़वाल लोकसभा के अंतर्गत रुद्रप्रयाग जिले में एक बजे तक 40 फीसदी मतदान हो चुका है। जिले में रुद्रप्रयाग विस में 40.5 और केदारनाथ में 42 फीसदी मतदान हो चुका है।