Home उत्तराखण्ड Millets- A Super Food or a Diet Fad? विषय पर आयोजित विकासखंड...

Millets- A Super Food or a Diet Fad? विषय पर आयोजित विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में अनन्या रही अव्वल

Millets- A Super Food or a Diet Fad?

Millets- A Super Food or a Diet Fad?: राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल में विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में विकासखंड द्वारीखाल के 18 विद्यालयो के छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने श्री अन्न-एक मूल्यवर्धित पौष्टिक अथवा भ्रांति आहार (Millets- A Super Food or a Diet Fad?) विषय पर अपनी-अपनी प्रस्तुति PPT, चार्ट व अन्य सहायक सामाग्री की सहायता से दी।

संगोष्ठी का में विकासखंड द्वारीखाल के 18 विद्यालयो के छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया। इस संगोष्ठी का शुभारम्भ प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावत ने खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि के रूप में किया। संगोष्ठी में आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज देवीखेत की कु. अनन्या (कक्षा-9) ने प्रथम, रा.इ.का. कैण्डुलठागंर के आरूष नेगी (कक्षा-8) द्वितीय व रा.इ.का. चाक्यूसैंण की कु.अदिति (कक्षा-10) तृतीय व रा.इ.का.चैलूसैंण की कु. प्रतिभा (कक्षा-9) ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

डॉ. विक्रम सिंह रावत (रा.इ.का.सिलोगी), सुषमा उनियाल (रा.इ.का. चाक्यूसैंण) व  योगेश कुकरेती (रा.उ.प्रा.वि. लंगूरी) ने निर्णायक की भूमिका में अपना योगदान प्रदान किया। डोबरियाल जी, रविन्द्र रावत, जगमोहन सिंह नेगी, हरिओम, प्रेम प्रकाश, प्रीतम सिंह बिष्ट, सुभाष चन्द्र, अशोक रावत, अर्जुन सिंह, नीरज पथिक,  लक्ष्मी रावत, अखिलेश रावत, राहुल कुमार,  आराधना घिल्डियाल आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

संगोष्ठी के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल डॉ. सुरेन्द्र सिंह नेगी ने समस्त प्रतिभागियो को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम संचालन संजय  सिंह रावत रा.इ.का.कीर्तिखाल ने किया। अन्त में ब्लॉक विज्ञान समन्वयक महेन्द्र सिंह राणा ने संगोष्ठी को सफल बनाने पर सभी का धन्यवाद दिया।