Bappi Lahiri Passed Away: भारतीय संगीत जगत को बीते कुछ दिनों में एक के बाद एक बड़े झटके लगे हैं। बीते 6 फरवरी को देश की महान गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वहीँ बंगाल की मशहूर गायिका संध्या मुखर्जी का भी मंगलवार शाम निधन हो गया। जबकि अभी अभी संगीत जगत से एक और दुखद खबर आई है। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और संगीतकार बप्पी लहिरी का मुंबई में जुहू के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया है।
80 और 90 के दशक में भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार बप्पी लहरी ने 69 साल की आयु में मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में आखिरी सांस ली। लाहिड़ी बप्पी लहिरी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें फिर अस्पताल लाया गया। जहाँ कल रात करीब 11:45 बजे उनकी मृत्यु हो गई। गत वर्ष जब सिंगर में कोरोना के लक्षण नजर आए थे, तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।
रॉक स्टार सिंगर के नाम से मशहूर बप्पी लहिरी को सोना पहनना और हमेशा चश्मा लगाकर रखना बेहद पसंद था। गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियां समेत सोने के ढेर सारे गहने पहनना उनकी पहचान थी। बप्पी दा का जन्म 17 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक बंगाली ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता बंसुरी लाहिड़ी और अपरेश लाहिड़ी, दोनों शास्त्रीय संगीत के जानकार थे। महान गायक और अभिनेता किशोर कुमार उनके मामा थे। बप्पी दा का असली नाम आलोकेश लाहिड़ी है। बप्पी लहिरी के दो संतान हैं।
बप्पी दा ने 70-80 के दशक में बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक आइकॉनिक गाने दिए हैं। मिथुन चक्रवर्ती का गाना आई एम ए डिस्को डांसर आज भी लोगों को जुबानी याद है। वो बप्पी दा ही थे जिनकी आवाज ने इस गाने को घर-घर पॉपुलर किया था। बाद में बप्पी दा को डिस्को किंग के नाम से जाना जाने लगा।
बप्पी लहिरी के निधन पर पीएम मोदी से लेकर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
प्रसिद्ध गायक और संगीतकार बप्पी लाहिरी का निधन हो गया है। मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल ने इस जानकारी की पुष्टि की है।
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/wzC28ZG6w5— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2022