abhishek-bisht

उत्तराखंड के लोग मेहनती, जुझारू, व्यवहार कुशल, ईमानदार व संस्कारी होते हैं इसी का परिणाम है कि आज हर क्षेत्र में उत्तराखंदी अपनी काबलियत दिखा रहे हैं। कहते हैं कि कुछ बच्चों को कोई चीज गॉड गिफ्ट के रूप में मिलती है तो कुछ बच्चे अपनी मेहनत से एक विशेष क्षेत्र में अपना स्थान बनाने में कामयाब होते हैं। ऐसे ही एक बच्चा है अभिषेक बिष्ट जिसने अपनी मेहनत के दम पर छोटी सी उम्र में चित्रकला के क्षेत्र में अपनी एक पहचान बना ली है. मूल रूप से गांव पिंगलो जिला बागेश्वर उत्तराखंड के रहने वाले अभिषेक के पिता कुंदन सिंह बिष्ट दिल्ली में सरकारी मुलाजिम हैं जबकि उसकी माता श्रीमती कविता बिष्ट एक समाजसेवी हैं।

इस बच्चे को बचपन से ड्राइंग में रुचि थी। उसकी रुचि को देखते हुए अभिभावकों ने भी इसकी कला को निखारने में उसे पूर्ण सहयोग दिया। अभिशेक का शौक धीरे धीरे पैशन बनने लगा तो स्कूल टीचर्स ने भी उसे प्रोत्साहित किया जिसका नतीजा ये हुआ कि आज 12 साल की उम्र में अभिषेक को कई अवार्ड मिल चुके हैं। अभिभावको की देख रेख में अभिषेख अपने द्वारा तैयार की गई पेंटिंग की प्रदर्शनियां भी लगाने लगे हैं। इनके द्वारा तैयार पेंटिंग इनकी बौद्धिक क्षमता को दर्शाती हैं। अभी हाल ही में गढ़वाल भवन में उनके द्वारा बनाई पेंटिंग की एक छोटी सी प्रदर्शनी में वहां उपस्थित लोगों ने उनकी कला को न केकल सराहा बल्कि पेंटिंग को भी खरीदा, तो कुछ ने प्रोत्साहन राशि देकर अभिषेक को प्रोत्साहित किया।

अभिषेख इतनी छोटी उम्र में ही परिपक्व चित्रकारिता करने लगे हैं। हम इन्हें छोटी उम्र का बड़ा चित्रकार भी कह सकते हैं, अपनी विलक्षण सोच व हाथों की कारीगरी से वह हर तरह के चित्रों को कैनवास में बड़ी आसानी से उकेरता है। अपनी मेहनत व हुनर से अभिषेक विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर बेस्ट चित्रकार का एवार्ड प्राप्त कर चुके हैं। यही कारण है कि अभि अपना भविष्य भी चित्रकारी में ही खोजते हैं।abhishek-bisht-painter

अभिषेक को अब तक मिले आवर्ड निम्न है.

1- Best student of the year 2007 (Himansu art institute).
2- National level art exhibition (Nav shri Art and culture organization 2017)
3- उत्तराखंड लोकपर्व 4 मार्च 2018, चित्रकला प्रितियोगिता में प्रथम स्थान
4- National level art exhibition (Nav shri Art and culture organization 2018)

अभिषेक द्वारा बनाई गई पेंटिंग को अपने घर की शोभा बनाने के लिए निम्नलिखित पते पर उनसे संपर्क कर सकते है।

नाम: अभिषेक बिष्ट पुत्र कुन्दन सिंह बिष्ट
स्थाई पता : टी 361, नियर S ब्लॉक स्कूल, वेस्ट पटेल नगर, नई दिल्ली -110008
फ़ोन : 9718918852
मूल निवास: ग्राम एवं पोस्ट पिंगलो, जिला बागेश्वर उत्तराखंड- 263635

द्वारिका चमोली की रिपोर्ट