Shinzo Abe Former Japanese PM

Japanese Former PM Shinzo Abe shoot: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारे जाने की खबर आई है। शुरुआती खबरों में कहा गया है कि शिंजो पर शुक्रवार सुबह पश्चिमी जापान के नारा शहर में भाषण के दौरान यह हमला हुआ। वे भाषण के दौरान गिर गए और उनको शरीर से खून निकल रहा था। शिंजो आबे के अचानक ऐसे गिरने से वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया। लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां गोली चलने जैसी कुछ आवाज सुनी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें सीने पर दो गोली मारी गईं। गोली लगने के बाद शिंजो आबे को कार्डिएक अरेस्ट आया। वो गिर पड़े। उनके सिर पर भी चोट आई है। उनको तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और वे रिस्पॉन्स नहीं कर रहे हैं।

पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। शिंजो आबे पीएम मोदी के अच्छे दोस्तों में से एक हैं। उन्होंने साल 2020 के अगस्त में जापान के प्रधानमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया था। उन्‍होंने यह फैसला अपने स्‍वास्‍थ्‍य कारणों की वजह से लिया था।

65 वर्षीय अबे ने पद छोड़ने की घोषणा एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में की थी। उन्‍होंने कहा था कि उन्‍हें इंटेस्‍टिनाइल बीमारी का इलाज करने के लिए कुछ समय की जरूरत है इसलिए वह अपने पद से इस्‍तीफा दे रहे हैं। पिछले दो हफ्तों के दौरान शिंजो आबे को दो बार अस्‍पताल जाना पड़ा है। इससे बात के अनुमान लगाए जा रहे हैं कि उनका स्‍वास्‍थ्‍य ठीक नहीं चल रहा है।