car drift in the river-in-ramnagar-uttarakhand

उत्तराखंड के रामनगर में आज सुबह एक दुखद हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के पर्यटकों की अर्टिगा कार उफनती ढेला नदी के तेज बहाव में बह गयी। इस हादसे में कार में सवार 10 लोगों में से 9 की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। जिसका उपचार रामनगर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक आर्टिगा में सवार पटियाला के 10 पर्यटक ढेला रामनगर स्थित रिसॉर्ट में प्रवास कर लौट रहे थे।

इसी दौरान सुबह करीब 5:45 बजे ढेला नदी के रास्ते पर में आए तेज बहाव में उनकी कार बह गई। पुलिस द्वारा कार मे सवार चार पर्यटकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक युवती को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार में अभी पांच लोगों के शव हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास चल रहा है। कार को नदी से निकालने के लिए क्रेन को मौके पर बुलाया गया है। मृतकों में तीन युवक व छह महिलाएं शामिल हैं।

रामनगर हादसे में मारे गए लोगों के नाम:

  1. पवन जैकब पुत्र सुरजीत जैकब निवासी भीमनगर सफाबादी गेट झुगिया पटियाला पंजाब।
  2. संगीता तमांग उर्फ माही पुत्री नारायण तमांग निवासी कल्लू मोहल्ला गढ़ी ईस्ट ऑफ कैलाश नई दिल्ली।
  3. कविता पत्नी भूपेंद्र सिंह निवासी गुरु अंगद देव कॉलोनी राजपुरा पटियाला।
  4. पिंकी कुमारी उर्फ शकीना पत्नी देवेंद्र साहनी निवासी फ्लैट नंबर 502 बी ओमेक्स फॉरेस्ट सेक्टर 93बी नोएडा जीबी नगर।
  5. अमनदीप सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी चालान पट्टी भवानीगढ़ संगरूर पंजाब।
  6. जान्ह्वी उर्फ सपना केयर ऑफ बलविंदर सिंह निवासी ग्राम इंद्रपुरा पटियाला पंजाब।
  7. हिना निवासी अमनवाला NGD रिसर्च फाउंडेशन सुभाष विहार भजनपुरा दिल्ली।
  8. आशिया पत्नी मोहम्मद उमर निवासी कॉर्बेट कॉलोनी रामनगर, हाल पता- फरीनगर ठाकुरद्वारा।
  9. एक व्यक्ति की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

नाजिया बाल-बाल बचीं: रामनगर की ढेला नदी में जो अर्टिगा कार हादसे का शिकार हुई उसमें नाजिया भी सवार थी। नाजिया (पत्नी शाहने आलम निवासी कॉर्बेट कॉलोनी रामनगर, हाल निवास फरीनगर ठाकुरद्वारा काशीपुर( खुशकिस्मत रही कि इस हादसे में उनकी जान बच गई है। नाजिया का इलाज चल रहा है।