Home उत्तराखण्ड एनएसएस स्वयं सेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

एनएसएस स्वयं सेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

nss-cleanness-camp

श्रीनगर गढ़वाल : रविवार को एक दिवसीय कैंप के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर के एनएसएस स्वयं सेवियों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरिता उनियाल के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में सघन सफाई अभियान चलाया। इस दौरान छात्राओं ने मैदान की सफाई, एनएसएस वाटिका की सफाई, गाजर घास का उन्मूलन किया।nss-cleanness-camp

इसके अलावा जुलाई माह में किए गए वृक्षारोपण के तहत लगाए गए वृक्षों की निराई गुड़ाई की। इसके पश्चात स्वयंसेवियों ने विभिन्न गतिविधियों के द्वारा गंगा स्वच्छता, उत्तराखंड में पंचप्रयाग की जानकारी डॉ. सरिता उनियाल के माध्यम से प्राप्त की। कैंप में स्वयं सेवी शालिनी, काजल, लक्ष्मी, गुलशन, सिमरन, दिलासा, अर्चना आदि कैंप कमांडर उपस्थित रही। सफाई अभियान में विद्यालय के कर्मचारी रूप सिंह धनाई, जीतलाल शाह एवं मीना ने विशेष सहयोग दिया, इसके पश्चात स्वयं सेवियों को जलपान वितरित किया गया।