Home उत्तराखण्ड श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर श्रीनगर गढ़वाल के कटकेश्वर...

श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर श्रीनगर गढ़वाल के कटकेश्वर महादेव मंदिर में किया गया पूजा पाठ व हवन

hawan-at-koteshwar-manidr-srinagar

श्रीनगर गढ़वाल : भगवन श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के इतिहासिक मौके पर श्रीनगर गढ़वाल स्थित भगवान कटकेश्वर महादेव मंदिर में आज 5 अगस्त 2020 को दोपहर 12:10 से वैदिक धर्म से पूजा पाठ व हवन का आयोजन किया. इस आयोजन को कुल पुरोहित पंडित रवि बहुगुणा और पंडित देवेन्द्र उनियाल शास्त्री द्वारा सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर अतर सिंह असवाल दायित्वधारी उत्तराखंड सरकार, गिरिश पैन्यूली उर्फ बन्नु भाई, मण्डल अध्यक्ष भाजपा श्रीनगर गढ़वाल, खिलेन्द्र चौधरी, ओमप्रकाश गोदियाल, कुलदीप रांगड, महंत/पुजारी महेश गिरि, रमेश गिरि व कृष्ण गिरि आदि उपस्थित रहे। इस ऐतिहासिक तिथि के पर दो फलदार वृक्ष (अनार व आम) के पौधों को भी रोपित किया गया।