Home उत्तराखण्ड सतपुली में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर बांटी मिठाई

सतपुली में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर बांटी मिठाई

satpuli-hanuman-mandir

सतपुली : आयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर नगर पंचायत सतपुली स्थित हनुमान मंदिर में मिष्ठान बांटकर खुशी जाहिर की गयी। साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य बाजार में अतिशबाजी व रंग गुलाल उडाकर खुशी जाहिर की गयी।

इस अवसर पर बीजेपी मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश वर्मा, सत्यनारायण वेदी, वार्ड सदस्य थामेश्वेर कुकरेती, मुख्यमंत्री के बड़े भाई बृजमोहन सिंह, उम्मेद सिंह रावत, मनोज कुकरेती आदि उपस्थित रहे।