Home उत्तराखण्ड ब्लॉक मुख्यालय कल्जीखाल में निवर्तमान प्रमुख बीना राणा ने लिया प्रमुख प्रशासक...

ब्लॉक मुख्यालय कल्जीखाल में निवर्तमान प्रमुख बीना राणा ने लिया प्रमुख प्रशासक का पदभार

आज विकासखण्ड मुख्यालय कल्जीखाल पहुचनें पर निवर्तमान प्रमुख बीना राणा ने क्षेत्र पंचायत प्रशासक प्रमुख का पद भार ग्रहण किया। उन्हें यह कार्यभार खंड विकास अधिकारी गंगा प्रसाद लखेड़ा ने गृहण करवाया इससे पहले उनका प्रशासक का नियुक्त होने पर पहली बार गृह ब्लॉक कल्जीखाल पहुंचने बीना राणा एवं उनके साथ द्वारीखाल के प्रशासक एवं प्रमुख प्रशासक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणा का उनके समर्थकों एवं जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय जनता, ग्राम पंचायत प्रशासकों, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने वाद्य यन्त्रों एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

विकासखण्ड कल्जीखाल सभागार में आयोजित बैठक में निवर्तमान प्रधान ग्राम पंचायतो को भी प्रशासक का पद भार सौंपा गया। वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूर्व प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा एवं वर्तमान में प्रदेश ब्लॉक प्रमुख प्रशासक संगठन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर हम समस्त क्षेत्रीय जनता की ओर से उनका हार्दिक अभिनन्दन करते है। उनके अथक प्रयास से ही जनप्रतिनिधियों को सरकार द्वारा प्रशासक बनाया गया है।

अपने सम्बोधन में क्षेत्र पंचायत प्रशासक प्रमुख बीना राणा ने सभी का धन्यवाद किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग देने की अपेक्षा की गई. उन्होने सभी ग्राम पंचायत प्रशासको को बधाई दी और कहा कि हमारी सरकार द्वारा पहली बार जनप्रतिनिधियों को प्रशासक बनाया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री धामी एवं पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज का धन्यवाद करती हूं। जब हमें प्रशासक का दयित्व दिया गया तो हमें इसको बखूवी से निभाना चाहिए तथा जनहित के कार्य प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए। जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशासक प्रमुख बीना राणा एवं प्रदेश ब्लाक प्रमुख प्रशासक संगठन उत्तराखण्ड के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणा को शाल ओढाकर सम्मानित किया।

प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुझे कल्जीखाल ब्लॉक में पहले से ही काफी लगाव रहा है। मेरी राजनीति की सफलता में  कल्जीखाल की जनता का अहम योगदान हैं। जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता हूं। कल्जीखाल की जनता ने हमको तीन बार सेवा देने का अवसर प्रदान किया और आगे भी सेवा करने का अवसर की अपेक्षा करते है। आपने। भविष्य में भी आप लोगों का इसी प्रकार आर्शीवाद एवं प्यार मिलता रहे। मैं क्षेत्र के विकास के  लिए हमारी सरकार द्वारा जनप्रतिनिधियों को पहली बार प्रशासक बनाया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री एवं सरकार का धन्यवाद करता हॅूं। तथा सभी प्रधान ग्राम पंचायत प्रशासकों बधाई देता हॅूं ये हमारे संगठन की जीत है।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी गंगा प्रसाद लखेड़ा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मेघराज सिंह, निवर्तमान कनिष्ठ प्रमुख अर्जुन पटवाल, विधायक प्रतिनिधि मनोज नैथानी, पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख महेंद्र कुमार, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख अनिल कुमार, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख दरवान सिंह रावत, भाजपा महिला मोर्चा  अध्यक्ष कल्जीखाल यशोदा देवी, अनुसूचित जाति महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी मौर्य, पूर्व प्रधान धारी मदन सिंह रावत, ओलना श्रीमोहन, सांगुडा कुलदीप सिंह, अजय पटवाल इत्यादि लोग सम्मिलित रहे।