Home Blog Page 1461

कोरोना : 15 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा, 507 की मौत, देश में कहाँ कितने मरीज, देखें पूरी लिस्ट

0
covid-19-cases

नई दिल्लीदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है. पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 1334 नए मामले सामने आये हैं. जिसके बाद अब देश में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 15 हजार के पार पहुँच चुका है। भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट के अनुसार अब तक देश में 15,712 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जबकि 507 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीँ अब तक करीब 2231 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। देश में सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र का है जहां अब तक कोरोना के सबसे ज्यादा 3651 मामले सामने आ चुके हैं। वहीँ राजधानी दिल्ली दूसरे नंबर पर है, दिल्ली में अब तक 1893 कोरोना के केस सामने आ चुके हैं। यहाँ देखें किस राज्यन में COVID-19 के कितने मामले सामने आए हैं।

S. No.StatesConfirmedCuredDeath
1Maharashtra3651365211
2Delhi18937242
3MP140712770
4Gujarat13769353
5Tamil Nadu137236515
6Rajasthan135118311
7UP9698614
8Telengana80918618
9Andhra6034215
10Kerala4002573
11Karnataka38410414
12J&K341515
13Bengal3106212
14Haryana225433
15Punjab2022713
16Bihar86372
17Odisha61241
18Uttarakhand4290
19Himachal39161
20Chhattisgarh36240
21Assam35121
22Jharkhand3402
23Chandigarh23100
24Ladakh18140
25Andaman14110
26Meghalaya1101
27Goa760
28Puducherry730
29Manipur210
30Tripura210
31Arunachal100
32Mizoram100
Total confirmed cases15712*2231507

*States wise distribution is subject to further verification and reconciliation, #Nagaland Patient shifted to Assam, above information is collected from Ministry of Health and Family Welfare Government of India website.

उत्तराखंड: गुफा में छिपकर रह रहे 6 विदेशी नागरिकों को पुलिस ने ढूंढकर किया क्वारंटाइन

0
gufaon me rah rahe videshi nagrik

ऋषिकेश : उत्तराखंड में ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में एक गुफा में छिपकर रह रहे 6 विदेशी नागरिकों को शनिवार को पुलिस ने पकड़कर क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में गरुड़चट्टी के समीप कुछ विदेशी नागरिक पत्थरों के बीच गुफाओं में छुपकर रह रहे हैं। सूचना के आधार पर शनिवार को पुलिस ने गुफाओं से 6 विदेशी नागरिकों को निकाला। पूछताछ में विदेशी नागरिकों ने बताया कि वे मुनिकीरेती स्थित एक होटल में रह रहे थे। और लॉकडाउन की अवधि में पैसे खत्म हो जाने पर वे एक गुफा में रहने चले गए थे। इनमें यूक्रेन, तुर्की,  यूएसए,  फ्रांस, और एक नेपाली नागरिक शामिल हैं। फिलहाल मेडिकल परीक्षण के बाद सभी विदेशी नागरिकों को स्वर्गाश्रम के ही एक धर्मशाला में क्वारंटाइन कर दिया गया है।

दिल्ली में एक ही परिवार के 31 लोग कोरोना पॉजिटिव,1700 के पार पहुंचा आंकड़ा

0
corona-positive-delhi-jahan

नई दिल्ली: महामारी का रूप ले चुकी कोरोना बीमारी से अबतक देशभर में करीब 14 हजार 700 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है। अकेले राजधानी दिल्ली में अबतक कोरोना के 1700 से ज्यादा मामले आ चुके हैं। इसीबीच दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही है, जानकारी के मुताबिक दिल्ली के जहांगीरपुरी ब्लॉक सी से एक ही परिवार से संबंधित 31 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। प्रशासन में इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग एक संक्रमित महिला के संपर्क में आए थे। प्रशासन ने आनन-फानन में पूरा इलाका सील कर दिया। हालाँकि कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इनमे से 26 लोग एक परिवार के तथा 5 लोग इनके नजदीकी बताये जा रहे हैं, परन्तु कुल मिलाकर 31 लोग एक ही जगह से कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि जहांगीरपुरी का यह क्षेत्र पहले से ही कंटेनमेंट जोन घोषित था। दिल्ली में अबतक कोरोना की वजह से 42 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तरी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट दीपक शिंदे ने बताया कि जहांगीरपुरी के ब्लॉक सी. में मिले #COVID19 के 31 नए मामले या तो एक वृद्ध महिला के परिवार के सदस्य हैं, जिनकी बीमारी के मौत हो गई या उनके घर गए थे।

पौड़ी: 20 वर्षो से गौ सेवा में जुटे रिटायर्ड शिक्षक दम्पति ने सीएम राहत कोष में दी 2 लाख की धनराशि

0
cow-service-in-pauri-garhwa

पौड़ी गढ़वाल : दुनियाभर में महामारी का रूप ले चुकी कोरोना बीमारी से हमारा देश भी अछूता नहीं है। देशभर में अबतक 14 हजार से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में पिछले कई दिनों से लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में दिहाड़ी मजदूरों, गरीब एवं असहाय लोगों पर दो जून की रोटी का संकट आ गया है। साथ ही बेजुबान, बेसहरा मवेशियों पर ही इसका बुरा असर पड़ा है। आपदा की इस घड़ी में शासन/प्रशासन से लेकर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं समाज के जागरूक लोग आगे आकर जरूरत मंदों की मदद कर रहे हैं। इसमें अग्रणी भूमिका अदा कर रहे हैं समाज के शिक्षक वर्ग के लोग व बुद्धिजीवी, जिससे यह साबित होता है के एक बुद्धिजीवी ही समाज का सही ढंग से प्रतिनिधित्व कर सकता है, आपदा की इस घड़ी में शनिवार को पौड़ी ब्लॉक ऑफिस के निकट निवास कर रहे बुज़ुर्ग शिक्षक दम्पति यशवंत सिंह नेगी (81 वर्ष) और उनकी धर्मपत्नी पत्नी चंपा नेगी (69 वर्ष) ने शनिवार को अपनी पेंशन से एक-एक लाख रुपये के चेक पौड़ी के जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल को सौंपे हैं। नेगी दम्पति ने कुल 2 लाख रुपये की यह धनराशि मुख्यमन्त्री राहत कोष में कोरोना संकट से लड़ने और गरीब एवं लाचार लोगों की मदद के लिये दी है। इसके अलावा नेगी दम्पति बेजुबान मवेशियों के लिए जो कर रहे हैं। वह बेमिसाल है।

cow-service-in-pauri-garhwal

उल्लेखनीय है कि पिछले करीब 20 वर्षों से निस्वार्थ भाव से गौ सेवा में लगे हुए बुजुर्ग नेगी दम्पति पूरे इलाके में चर्चा में रहते है। मूल रूप से कल्जीखाल ब्लॉक के अंतर्गत असवालस्यूं पट्टी के ग्राम बगवानू के मूल निसासी यशवंत सिंह नेगी राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्ति के बाद पौड़ी में बस गए हैं। वहीँ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती चम्पा नेगी भी जीजीआईसी एकेश्वर से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हैं।

वर्तमान भौतिकवादी दौर में ख़ास कर शहरी क्षेत्रों में लोग अक्सर दूध अर्जित करने के बाद बाँझ हो चुकी एवं अनुपयोगी गायों को बेसहारा छोड़ देते हैं। पौड़ी शहर के आसपास लोगों द्वारा त्यागी गई ऐसी ही बाँझ एवं अनुपयोगी गायों को अपने निवास पर आश्रय देने का काम किया रिटायर्ड शिक्षक दम्पति ने। उन्होंने सेवानिवृत्त के कुछ समय बाद वर्ष 2000 में आसपास के कुछ के बेसहारा/ निराश्रित मवेशियों को अपने बहुमाजिला मकान में आश्रय देना शुरू किया था। और देखते ही देखते उनके निवास पर करीब 40 से 50 निराश्रित गायों/गोवंशो ने आश्रय लेना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे इन दम्पति को गौ सेवा की ऐसी लत लग गई कि इन्होने रिटायरमेंट के बाद का अपना सारा जीवन गौ सेवा में समर्पित कर दिया। पिछले 20 वर्षों से बिना किसी सरकारी मदद के वे निरंतर इन बेजुबान, बेसहारा मवेशियों के लिए आसपास के गांवों से घास के ट्रक भर-भर कर मंगवाते हैं। साथ ही हर माह करीब 25 से 30 हजार रुपये तक का भूसा भी खरीदते हैं और बीमार गायों के लिए अपने खर्च पर पशु चिकित्सकों से गायों का इलाज करवाते हैं। यही नहीं। पौड़ी की बर्फीली शर्दियों में जब घास या चारा नहीं मिल पाता है तो आटे की भरी थैलियाँ ही गायों के आगे रख देते हैं।

cow-service-in-pauri-garhwa

इनके अन्दर गौ सेवा का ऐसा जुनून सवार है कि इन्होने अपने बहुमंजिला मकान को निराश्रित गायों को आश्रय देने के लिए समर्पित किया हुआ है, आज भी इनके घर के पास निराश्रित मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है क्योंकि दम्पति वृद्धावस्था और ख़राब स्वास्थ्य के बाबजूद इन्हें चारा-पानी देने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। दिल के मरीज होने के साथ ही वृद्धावस्था में स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद भी श्री नेगी अपने इलाज के लिए पौड़ी से बाहर इसलिए नहीं जाना चाहते हैं कि उनकी अनुपस्थिति में इन बेजुबान मवेशियों की देखरेख कौन करेगा।

दोनों बुजुर्ग शिक्षक दम्पति ने कोरोना महामारी से मानवता पर संकट की इस घड़ी में बड़ी धनराशि की मदद कर शिक्षकों को एक बार फिर समाज में अग्रणी लाकर खड़ा कर दिया है।

नोएडा/ग्रेटर नोएडा में मिले कोरोना के 3  नए केस, जिले में 95 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

0
corona-covid-19-case-in-greater noida

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद में शनिवार को कोरोना संक्रमण के तीन नये मामले सामने आये हैं। जिसके बाद अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 95 पहुंच गयी है। मरीजों की बढ़ती संख्या से जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। नये मामले मिलने से लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। नये मरीज पहले संक्रमित हो चुके लोगों के संपर्क में आए थे।

जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. ने बताया कि जिले में कोरोना के तीन नये मामले पाए गए हैं। दो मरीज ग्रेटर नोएडा के एच्छर गांव के रहने वाले हैं, जबकि 70 साल की एक महिला नोएडा के सेक्टर-15ए की रहने वाली है। एच्छर गांव में मिले दो मरीजों में 35 साल की एक महिला शामिल है। बुजुर्ग महिला ने अपनी जांच प्राइवेट लैब में करायी थी। तीनों मरीजों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर इलाज शुरु कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग महिला दिल्ली में रहती है,वह नोएडा के सेक्टर-15ए में रहने वाले अपने बेटे से मिलने आयी थी। गौतमबुद्धनगर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 95 पहुंच गयी है,जिसमें से 34 मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 82 लोगों की रिपोर्ट आयी,जिसमें से 79 निगेटिव रही। शनिवार को 107 से अधिक सैंपल लिए गए।

उत्तराखंड: कोरोना संक्रमण के 2 नए मामले आये सामने, 42 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

0
coronavirus-covid-19

देहरादून : उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के दो और नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 तक पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक दोनों कोरोना संक्रमित मामले हरिद्वार जिले से सामने आए हैं। इसमें से एक महिला और दूसरा युवक है। महिला जमाती की पत्नी बताई जा रही है। इससे पहले कल शुक्रवार को भी राज्य में 3 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी. जिनमें दो देहरादून तथा एक रामनगर का था।

हल्द्वानी : बनभूलपुरा में स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर कर रही है लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

0
health testing in Banbhulpura

हल्द्वानी : बनभूलपुरा क्षेत्र मे जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम मे स्वास्थ्य महकमे की टीमें घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है तथा हल्की-फुल्की बीमारियों से सम्बन्धित दवाइयां भी लोगों को निशुल्क दी जा रही है। जानकारी देते हुये अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि शनिवार को सुबह 8 बजे से 1 बजे बीच स्वास्थ्य विभाग की 25 टीमों द्वारा बडी मस्जिद तथा आसपास के क्षेत्र के 631 घरों के 3756 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होने बताया कि सरदर्द, बदनदर्द, पेटदर्द के अलावा ताकत की गोलियां तथा ओआरएस के पैकेट वितरित किये गये। उन्होने बताया कि बढती गर्मी को देखते हुये टीमों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण प्रात 8 बजे से किया जा रहा है।

सतपुली: लॉकडाउन में लगातार काम करने वाले समाजसेवियों का जताया आभार

0
satpuli

सतपुली : नगर पंचायत सतपुली व आसपास के क्षेत्रो में लॉकडाउन में लगातार सामाजिक कार्यों के लिए आगे आने वाले समाजसेवियों का स्थानीय लोगों ने आभार व्यक्त किया| सामाजिक कार्यकर्त्ता  व पीलवी पुष्पेन्द्र राणा के द्वारा लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों के लिए आगे आने तथा उनके लिए जरुरी व्यवस्था करने से लेकर किसी भी प्रकार की समस्या को  हल करने के लिए तत्पर रहते हैं| उसका एक उदाहरण आज फिर देखने को मिला जब सतपुली के व्योवृद्ध  व्यापारी छुन्नू मियां का स्वास्थ्य कई दिनों से ख़राब चल रहा था तो आगे आकर उनके लिए तहसील में जाकर पास बनवाया गया और वाहन कर उन्हें उनकी पत् नी और बच्चों के साथ नजीबाबाद उनके गाँव भेजा गया| इस पर व्यापर संघ सतपुली के महासचिव धीरेन्द्र नेगी ने आभार जताते हुए उनके इस कार्य की सराहना की| साथ ही जगदम्बा डंगवाल, डब्बल मियां, बिरेन्द्र नेगी सहित अनेक व्यापारियों ने आभार व्यक्त कर सराहना की|

जग्मोगन डांगी

कोरोना : 14 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा, देश में कहाँ कितने मरीज, देखें पूरी लिस्ट

0
coronavirus covid-19-cases-in-india

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 14 हजार के पार पहुँच चुका है। भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट के अनुसार अब तक देश में 14,378 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जबकि 480 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीँ अब तक करीब 1992 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 991 नए मामले सामने आये हैं। सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र का है जहां अब तक कोरोना के सबसे ज्यादा 3323 मामले सामने आ चुके हैं। वहीँ राजधानी दिल्ली दूसरे नंबर पर है, दिल्ली में अब तक 1707 कोरोना के केस सामने आ चुके हैं। हालाँकि पिछले महीने के आखिरी दो सप्ताह से तुलना करें तो 1 अप्रैल से अब तक करीब 40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। यहाँ देखें अन्य राज्यों की स्थिति..

S. No.StatesConfirmedCuredDeath
1Maharashtra3323331201
2Delhi17077242
3Tamil Nadu132328315
4MP13106969
5Rajasthan122918311
6Gujarat10998641
7UP8498214
8Telengana76618618
9Andhra5723614
10Kerala3962553
11Karnataka3598913
12J&K328425
13Bengal2875510
14Haryana225433
15Punjab2022713
16Bihar83372
17Odisha60191
18Uttarakhand4090
19Chhattisgarh36240
20Himachal36161
21Assam3551
22Jharkhand3302
23Chandigarh2190
24Ladakh18140
25Andaman12110
26Meghalaya901
27Goa760
28Puducherry710
29Manipur210
30Tripura210
31Arunachal100
32Mizoram100
Total confirmed cases143781992480

*States wise distribution is subject to further verification and reconciliation, #Nagaland Patient shifted to Assam, above information is collected from Ministry of Health and Family Welfare Government of India website.

उत्तराखंड : वैज्ञानिक शाबिर अहमद ने दिया मैकेनाइज्ड हैंड वॉश मशीन का डेमो

0
mechanized hand wash machine

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष शुक्रवार को वैज्ञानिक शाबिर अहमद ने मैकेनाइज्ड हैंड वॉश मशीन का डेमो दिया। उन्होंने कहा कि यह मशीन कोविड-19 के दृष्टिगत बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। इस मशीन के द्वारा नल एवं साबुन को छुए बिना हाथ धोया जा सकता है। इस मशीन में पानी एवं साबुन का कंट्रोल पांवो से किया जाता है। मशीन में दो पेडल हैं जिनसे आवश्यकतानुसार पानी एवं साबुन का इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसकी औसतन लागत लगभग 9,500 रुपए है।

mechanized hand wash machine
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि यह हैंडवाश मशीन सार्वजनिक स्थलों के लिए कारगर साबित होगी। कोविड-19 पर नियंत्रण में भी यह मशीन उपयोगी सिद्ध होगी।