देहरादून : कोविड-19 के दृष्टिगत प्रिंसिपल प्रोगेसिव स्कूल एसोसिएशन उत्तराखंड ने 62 लाख 01 हजार रूपये की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दी है। जिसमें दून इंटरनेशनल स्कूल देहरादून ने 7 लाख 50 हजार रूपये, द एशियन स्कूल देहरादून, समर वैली स्कूल, होपटाउन हाई स्कूल, संत कबीर एकेडमी, कैंब्रियन हॉल, कसिगा स्कूल, द पेस्टल वीड स्कूल एवं माया देवी एजुकेशनल फाउंडेशन ने 05-05 लाख रूपये की धनराशि, इकोल ग्लोबल इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल देहरादून, द दून युधिष्ठिर स्कूल, दून कैंब्रिज एवं एन मैरी स्कूल ने 2.5-2.5 लाख रुपए की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दी है। इसके अलावा सेंट मोंटेसरी स्कूल ने 02 लाख रूपये, यूनिवर्सल एकेडमी एवं चार्ल्स वैन एकेडमी ने 01-01 लाख रूपये तथा गुरु नानक एकेडमी ने 51 हजार रूपये की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दी है।
कोविड-19 के दृष्टिगत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के माध्यम से उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड रुद्रपुर एवं अन्य संस्थाओं तथा व्यक्तियों द्वारा 27 लाख 99 हजार 723 रूपये की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दी गई है, जिसमें से उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड रुद्रपुर ने 25 लाख रुपए की धनराशि दी है।
बदरीनाथ-केदारनाथ समिति के सदस्य, कोटद्वार निवासी अनिल कंसल ने भी 2 लाख 50 हजार रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा।
इसके इलावा अंबर एंटरप्राइज यूनिवर्सल टुडे टावर्स गुड़गांव के चेयरमैन जसवीर सिंह ने 25 लाख रुपए, मयूर विहार देहरादून निवासी अभिषेक कुमार ने 02 लाख 52 हजार रुपए की धनराशि व उपाध्यक्ष जी.एम.वी.एन. कृष्ण कुमार सिंघल, प्रकाश फरासी, अजीत सिंह एवं जिला संघ चालक ऋषिकेश के उत्सव सिंघल ने 01-01 लाख रुपए की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दी है।
मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी शैलेंद्र सिंह त्यागी एवं प्रोटोकॉल अधिकारी आनंद रावत ने 11-11 हजार रुपए, वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने 21 हजार रूपये, विनोद कुमार ने 11 हजार रुपए, श्रीमती बबीता रावत ने 05 हजार एवं श्रीमती विमला देवी रावत ने 03 हजार रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं। चंद्रपाल सिंह बिष्ट एवं राजेंद्र सिंह नेगी ने भी 5100-5100 रुपए की धनराशि पीएम केयर फंड के लिए दी है।
उत्तराखंड : कोविड-19 के दृष्टिगत इन दानवीरों ने सीएम राहत कोष में दिए इतने लाख रुपये
पौड़ी में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग
पौड़ी गढ़वाल : कोरोना बीमारी को देखते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा डीएम धीराज सिंह गब्र्याल की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पौड़ी में रक्तदान शिविर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर में डीएम गब्र्याल के आह्वान पर विभिन्न युवाओं ने आगे आकर रक्तदान किया। इस दौरान आशीष नेगी, गौरव रावत, मोहित रावत, डा. पंकज जुयाल, कुलदीप गुसांई, किशोर रौतेला, रामसिंह नेगी, मनोज रावत व देवेंद्र सिंह सहित कुल 9 रक्तदाताओ द्वारा रक्त दान किया गया.
इस अवसर पर सीएमएस डॉ. रमेश राणा, डॉ. अजय, सोसाइटी के सचिव डॉ. गम्भीर सिहं तालियान, डॉ. मदनमोहन, टीओटी रामसिंह नेगी, सदस्य रघुराज चौहान, किशोर रौतेला, मनोज रावत आदि उपस्थित थे।
उत्तराखंड: एक साल के बच्चे सहित 3 लोगों में कोरोना की पुष्टि, 40 पहुंचा आंकड़ा
देहरादून : उत्तराखंड में पिछले 2 दिन से कोई भी कोरोना संक्रमित मामला सामने नहीं आया था। परन्तु आज शुक्रवार को उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कुल 202 सैंपलों की रिपोर्ट में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 199 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इनमें एक मरीज रामनगर (नैनीताल) और दो देहरादून के हैं। जिनमे से एक कोरोना पॉजिटिव एक साल का बच्चा भी है, बच्चे का पिता जमाती है और पहले से ही अस्पताल में भर्ती है। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 तक पहुंच गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक देहरादून के विकासनगर के क्वारंटीन सेंटर में रह रहे एक परिवार का एक साल का बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसे इलाज के लिए राजकीय दून मेडिकल अस्पताल लाया जा रहा है। वहीं कोरोना का दूसरा मामला भी देहरादून का ही है यहाँ मिलिट्री हॉस्पिटल की एक महिला डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि हुई है। तीसरा मामला नैनीताल जिले के रामनगर का है। जहाँ एक 30 साल के जमाती में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अब तक उत्तराखंड में कोरोना वायरस की चपेट में 40 मरीज आ चुके हैं, जिनमें से 9 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अकेले देहरादून में अबतक कोरोना संक्रमण के बीस मामले सामने आ चुके हैं।
राज्य में आज तीन नए #COVID19 पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए हैं; राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 40 हो गई है: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग pic.twitter.com/MxyK9OfrR1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2020
ग्रेटर नोएडा: लॉकडाउन के चलते पति मायके लेकर नहीं गया तो पत्नी ने दी जान
ग्रेटर नोएडा : कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में किये गए लॉकडाउन के दौरान कई तरह की ख़बरें सामने आ रही हैं। ऐसे ही एक खबर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद से हैं, जहाँ लॉकडाउन की वजह से एक पति अपनी पत्नी को मायके लेकर नहीं गया तो पत्नी ने पंखे से लटककर जान दे दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दादरी नगर के मोहल्ला ब्रह्मपुरी में शुक्रवार को एक महिला ने पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान हेमलता के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महिला लॉकडाउन में पति के साथ मायके चलने की जिद कर रही थी। पति मायके लेकर नहीं गया तो जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली हेमलता (20) की शादी दादरी नगर के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी अमित कुमार के साथ करीब 14 माह पहले हुई थी। पति-पत्नी मकान की तीसरी मंजिल पर रहते थे। शुक्रवार को अमित कुमार गेहूं लेने के लिए अपनी ससुराल फरीदाबाद गया था। महिला हेमलता भी मायके चलने की जिद कर रही थी,लेकिन लॉकडाउन के चलते अमित कुमार उसे उसे साथ लेकर नहीं गया। पति के जाने के बाद महिला ने गले मे चुन्नी से फंदा लगाकर छत में लगे पंखे के कुंदे से लटक गयी,जिससे महिला की मौत हो गयी। यह देख परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी सतीश कुमार शर्मा का कहना है कि महिला मायके जाने की जिद कर रही थी। पति उसे साथ लेकर नहीं गया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोरोना : हॉटस्पॉट में शामिल हुआ ग्रेनो का गामा-1 सेक्टर व नोएडा का सेक्टर-20, दोनों सेक्टर सील
ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित जनपद गौतमबुद्धनगर में बृहस्पतिवार को 12 नये केस सामने आने पर जिला प्रशासन ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हॉटस्पॉट की नई सूची जारी की है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित 27 हॉटस्पॉट क्षेत्रों में से एक क्षेत्र ((सेक्टर अल्फ़ा-1, ग्रेटर नोएडा) में स्थिति सामान्य होने के बाद उसे हॉटस्पॉट की श्रेणी से हटा दिया गया है, लेकिन दो नए स्थानों को हॉटस्पॉट की श्रेणी में शामिल किया गया है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा-1 व नोएडा के सेक्टर-20 को हॉट स्पॉट घोषित करते हुए दोनों सेक्टरों को सील कर दिया गया है। इन सेक्टरों में रहने वाले लोगों के बाहर आने जाने पर रोक लगा दी गयी है। सेक्टर गेट पर पुलिस की तैनाती कर दी गयी है। लोगों से लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन न करने की अपील की गयी है। जरुरी चीजों की सप्लाई घर पर की जाएगी।
ये हैं गौतमबुद्धनगर के 28 हॉटस्पॉट:
सुपरटेक केप टाउन सेक्टर-74 नोएडा, निराला ग्रीन सेक्टर-2 ग्रेटर नोएडा एंड पतवारी गांव, लॉजिक ब्लोसम काउंटी सेक्टर-137 नोएडा, एटीएस डोल्स जीटा-1 ग्रेटर नोएडा, ऐस गोल्फ सोसायटी सेक्टर-150 नोएडा, सेक्टर-27 और सेक्टर-28, ओमीक्रॉन सेक्टर-3 ग्रेटर नोएडा, महक रेजीडेंसी अच्छेजा ग्रेटर नोएडा, जेपी विश टाउन सेक्टर-128 नोएडा, सेक्टर-44 नोएडा, विश्नूली गांव दादरी, सेक्टर-37 नोएडा, घोड़ी बछेड़ा गांव, स्टेलर एमआई ओमीक्रॉन-3 ग्रेटर नोएडा, पलम ओलंपिया गौर सिटी-2 ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-16, सेक्टर-22 गांव चौड़ा, ग्रांड ओमेक्स सेक्टर-93बी नोएडा, सेक्टर-5 और 8 जेजे कालोनी नोएडा, डिजाइनर पार्क सेक्टर-62 नोएडा, 14 एवेन्यू गौर सिटी, शाताब्दी रेल विहार सेक्टर-62 नोएडा, ईटा-1 ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-50 नोएडा, एल्डिको यूटोपिया सेक्टर-93ए नोएडा, सिल्वर सिटी सेक्टर पाई-2 ग्रेटर नोएडा, बेगमपुर कुलेसरा ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-20 नोएडा और सेक्टर गामा-1 ग्रेटर नोएडा।
आवारा पशुओं को चारा देने व सुरक्षा में लगे डॉ. विनय
सतपुली : उपचारा केन्द्र सतपुली के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण महामारी के चलते सतपुली नगर के निराश्रित एवं निसहाय पशुओं की सेवा में कोई कसर नही छोड़ी जा रही हैं।
राजकीय पशु चिकित्सालय सतपुली द्वारा नगर पंचायत सतपुली के क्षेत्रान्तर्गत निराश्रित पशुओं को समय-समय पर चारा उपलब्ध कराया जा रहा है इसके अतिरिक्त पशु चिकित्साधिकारी सतपुली डॉ. विनय कुमार द्वारा covid-19 संक्रमण का भय होने के बावजूद भी अपनी परवाह न करते हुए अपनी टीम शिवप्रकाश वैक्सीनेटर, भगतसिंह पशुधन सहायक, अनूप काला व रविभूषण वेटनरी फार्मासिस्ट के साथ क्षेत्र के पशुपालकों के पशुओं को आपातकालीन पशु चिकित्सा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
‘एक छोटी सी रसोई’ के माध्यम से सैकड़ों जरूरतमंदों को दिया जा रहा है भोजन
देहरादून : कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते देशभर में चल रहे लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए देहरादून में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा पिछले 19 दिनों से ‘एक छोटी सी रसोई’ नाम से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जरूरतमंदो को प्रतिदिन भोजन वितरित किया जा रहा है। मोहकमपुर स्थित पैट्रोल पम्प के समीप हरीश चन्द्र के प्लाट पर भोजन बनाया जा रहा है। इस अभियान में कार्यकर्ताओं द्वारा सरकारी निर्देशों का पूरा पालन किया जा रहा है।

‘एक छोटी सी रसोई’ के कार्यकर्ताओं द्वारा अवगत कराया गया कि इस अभियान को शुरू में 50 जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण के साथ किया गया जो कि धीरे-धीरे बढ़कर आज इस अभियान के तहत 280 से 300 लोगों को प्रतिदिन भोजन वितरित किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस अभियान को बढ़ाने में क्षेत्रीय लोगों द्वारा अपना सहयोग दिया गया। हम सभी प्रदाताओं का ह्दय से आभार प्रकट करते है। जिन्होंने इस अभियान को खाद्य सामग्री के साथ शक्ति ओर ऊर्जा प्रदान की। ‘एक छोटी सी रसोई’ के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के सभी जरूरतमंद लोगों को इसका फायदा मिलते रहे।
भोजन बनाने व वितरण में हमारी ‘एक छोटी सी रसोई’ के सदस्य संजय मौर्य, विनय नेगी, विक्रम सिंह रावत, सुनील, चतर सिंह रावत, राजकुमार सेमवाल, अतुल ध्यानी, सुभाष सिलोड़ी, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, शिव सिंह रावत, गणेश चन्द्र तिवारी, संतोष रावत, रोशन पुण्डोरा व रामनाथ के सहयोग से किया जा रहा है।
बैंको मे जाकर भीड़ लगाना जरुरी नहीं, अपने मोबाइल से एक मिस्ड कॉल करें और बैलेंस चेक करें, यहाँ देखें बैंक का नाम और जारी नंबर
लॉकडाउन के बाद विभिन्न योजनाओं के तहत मजदूरों, किसानों, महिला जनधन खाताधारकों में डीबीटी के माध्यम से पैसा भेजा जा रहा है। हैरानी की बात है कि लोग इस धनराशि की जानकारी के लिए बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। जबकि अपने खाते में उपलब्ध धनराशि की जानकारी के लिए बैंको मे जाकर भीड़ लगाना जरुरी नहीं है। खाताधारक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से से एक मिस्ड कॉल कर अपने खाते में जमा धनराशि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इसके लिए विभिन्न बैंकों के द्वारा जारी नंबर निम्नलिखित हैं
केनरा बैंक 09015483483 , 09015734734
भारतीय स्टेट बैंक 09223766666 , 1800112211
पंजाब नेशनल बैंक 18001802222 , 18001802223 , 01202303090
बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र 9222281818
एक्सिस बैक 18004195959
पंजाब एंड सिंध बैंक 7039035156
यूको बैंक 9278792787
देना बैंक 09278656677 , 09289356677
बैंक ऑफ़ इंडिया 9015135135
आईसीआईसीआई 9594612612
इंडियन बैंक 9289592895
ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स 08067205757
एचडीएफसी 18002703333 , 18002703355
कारपोरेशन बैंक 9268892688
आईडीबीआई 18008431122
यस बैंक 9223920000
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 09223008586
यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया 09015431345
बैंक ऑफ बड़ौदा 8468001111
इलाहाबाद बैंक 9224150150
इंडियन ओवरसीज बैंक 9210622122
यह भी पढ़ें:
अच्छी खबर: भारतीय वैज्ञानिकों ने कोरोना का जीनोम सिक्वेंस खोज निकाला, वैक्सीन बनाने में मिलेगी मदद
अच्छी खबर: भारतीय वैज्ञानिकों ने कोरोना का जीनोम सिक्वेंस खोज निकाला, वैक्सीन बनाने में मिलेगी मदद
नई दिल्ली : चीन के वुहान शहर से शुरू होकर पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेने वाले कोरोना वायरस का तोड़ निकालने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक अपने अपने स्तर पर लगातार प्रयासरत हैं। परन्तु किसी भी देश के वैज्ञानिक को इस वायरस का खात्मा करने वाली वैक्सीन बनाने में सफलता हासिल नहीं हो पाई है। जिसके चलते पूरी दुनिया में अभी भी कोरोना की दहशत फैली हुई है।
इस बीच हमारे देश के वैज्ञानिकों को इस वायरस के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। गुजरात के वैज्ञानिकों ने कोरोना का जीनोम सिक्वेंस (genome sequence) निकालने का दावा किया है। जिसके बाद इसकी मदद से कोरोना वैक्सीन बनाई जा सकेगी। गुजरात बायोटेक्नॉलजी रिसर्च सेंटर के निदेशक चैतन्य जोशी ने जानकारी दी है कि गुजरात बायोटेक्नॉलजी रिसर्च सेंटर (GBRC) के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस का पूरा जीनोम सिक्वेंस खोज निकाला है। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों ने गुजरात में कई कोरोना वायरस पीड़ित मरीजों के शरीर से वायरस का जींस लिया। करीब 100 सैंपल का डीएनए टेस्ट किया गया, तब जाकर यह सफलता मिली।
गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इसके बारे में ट्वीट किया है। उसमें लिखा है कि जीबीआरसी के वैज्ञानिकों पर हमें गर्व है। देश के किसी भी राज्य की प्रयोगशाला में पहली बार कोरोना वायरस का पूरा जीनोम सिक्वेंस खोजा गया है। जीनोम सिक्वेंस से कोरोना वायरस की उत्पत्ति, दवा बनाने, वैक्सीन विकसित करने, वायरस के टारगेट और वायरस को खत्म करने को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें पता चलेंगी।
जीनोम सीक्वेंस क्या है
जीनोम अनुक्रमण (जीनोम सिक्वेंसिंग) उस प्रक्रिया को कहते हैं जिसकी मदद से किसी विशेष जीव की पूरी डीएनए श्रृंखला का पता लगाया जाता है।
Gujarat is proud of scientists at Gujarat Biotechnology Research Centre (GBRC), the only State Govt laboratory in India that has reported COVID19 whole genome sequence which will be helpful in tracking origin, drug targets, vaccine & association with virulence.#IndiaFightsCorona
— CMO Gujarat (@CMOGuj) April 15, 2020
कोरोना: देश में 13 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा, 437 की मौत, यहाँ देखें राज्यों की स्थिति
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 13 हजार के पार पहुँच चुका है। भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट के अनुसार अब तक देश में 13,387 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जबकि 437 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीँ अब तक करीब 1749 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 1000 से ज्यादा नए मामले सामने आये हैं। सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र का है जहां अब तक कोरोना के सबसे ज्यादा 3205 मामले सामने आ चुके हैं। वहीँ राजधानी दिल्ली दूसरे नंबर पर है, दिल्ली में अब तक 1640 कोरोना के केस सामने आ चुके हैं। यहाँ देखें अन्य राज्यों की स्थिति..
| S. No. | States | Confirmed | Cured | Death |
| 1 | Maharashtra | 3205 | 300 | 194 |
| 2 | Delhi | 1640 | 51 | 38 |
| 3 | Tamil Nadu | 1267 | 180 | 15 |
| 4 | Rajasthan | 1131 | 164 | 3 |
| 5 | MP | 1120 | 64 | 53 |
| 6 | Gujarat | 930 | 73 | 36 |
| 7 | UP | 805 | 74 | 13 |
| 8 | Telengana | 700 | 186 | 18 |
| 9 | Andhra | 534 | 20 | 14 |
| 10 | Kerala | 395 | 245 | 3 |
| 11 | Karnataka | 315 | 82 | 13 |
| 12 | J&K | 314 | 38 | 4 |
| 13 | Bengal | 255 | 51 | 10 |
| 14 | Haryana | 205 | 43 | 3 |
| 15 | Punjab | 186 | 27 | 13 |
| 16 | Bihar | 80 | 37 | 1 |
| 17 | Odisha | 60 | 19 | 1 |
| 18 | Uttarakhand | 37 | 9 | 0 |
| 19 | Assam | 35 | 5 | 1 |
| 20 | Himachal Pradesh | 35 | 16 | 1 |
| 21 | Chhattisgarh | 33 | 23 | 0 |
| 22 | Jharkhand | 28 | 0 | 2 |
| 23 | Chandigarh | 21 | 9 | 0 |
| 24 | Ladakh | 18 | 14 | 0 |
| 25 | Andaman | 11 | 10 | 0 |
| 26 | Goa | 7 | 6 | 0 |
| 27 | Meghalaya | 7 | 0 | 1 |
| 28 | Puducherry | 7 | 1 | 0 |
| 29 | Manipur | 2 | 1 | 0 |
| 30 | Tripura | 2 | 1 | 0 |
| 31 | Arunachal Pradesh | 1 | 0 | 0 |
| 32 | Mizoram | 1 | 0 | 0 |
| Total confirmed cases | 13387* | 1749 | 437 | |
*States wise distribution is subject to further verification and reconciliation, #Nagaland Patient shifted to Assam, above information is collected from Ministry of Health and Family Welfare Government of India website.












