Home Blog Page 517

प्रख्यात संस्कृतिकर्मी प्रो. डीआर पुरोहित को संगीत नाटक अकादमी सम्मान, नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

0
Sangeet Natak Akademi Awards

Sangeet Natak Akademi Awards: गुरुवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में संगीत अकादमी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशभर से चयनित प्रख्यात संगीतकारों, नर्तकों, लोक एवं आदिवासी कलाकारों और रंगकर्मियों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए वर्ष 2019, 2020, 2021 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। इसीक्रम में उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल निवासी प्रख्यात संस्कृतिकर्मी और शिक्षाविद प्रो दाता राम पुरोहित को भी सम्मानित किया गया है। प्रो दाता राम पुरोहित को उत्तराखंड की लोक कलाओं के संवर्धन में अमूल्य योगदान के लिए साल 2021 का संगीत नाटक अकादमी सम्मान प्रदान किया गया है। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले तीन सालों से पुरस्कार वितरण कार्यक्रम नहीं हुआ था।

उल्लेखनीय है कि संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भारत में प्रदर्शन कला वर्ग में दिए जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार है। देश के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार वितरण की परंपरा 1952 से चली आ रही है, जिसके तहत हर साल संगीत, नृत्य, रंगमंच, पारंपरिक कलाओं, कठपुतली कला और अन्य विविध प्रदर्शन कला के क्षेत्र में कलाकारों द्वारा दिए गए विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें रत्न सदस्यता और अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज प्रो डीआर पुरोहित के अलावा शास्त्रीय गायक छन्नू लाल मिश्र, लोक गायिका तीजन बाई, भजन गायक अनूप जलोटा समेत देश के कई प्रतिष्ठित कलाकारों को भी सम्मानित किया। अकादमी फेलो के सम्मान में तीन लाख की पुरस्कार राशि दी जाती है, जबकि अकादेमी पुरस्कार में एक ताम्रपत्र के अलावा एक लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है।

प्रो. डीआर पुरोहित ने अपना पूरा जीवन उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं उसके कलाकारों के संवर्धन के लिए समर्पित किया है। उत्तराखंड की लोक कलाओं को अपने शोध कार्यों के माध्यम से पूरी दुनिया में एक अलग पहचान दिलाने के लिए प्रो पुरोहित ने जर्मनी की प्रतिष्ठित हाइडेलबर्ग यूनिवर्सिटी से लेकर अमेरिका की प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी तक दुनियाभर की दर्जनभर विश्वविद्यालयों और संस्थानों में व्याख्यान दिए।

प्रो. पुरोहित ने उत्तराखंड की ढोल वाद्य शैली, पंडवाणी, भड़वार्ता, जागर, रम्माण, नंदा के गीत और बादी बदीणों के गीतों पर शोध कर उनके अकादमिक प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाई है। श्रीनगर के हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र की अवधारणा एवं उसे मूर्त रूप देने का श्रेय भी प्रो डीआर पुरोहित को जाता है। प्रो पुरोहित अभी भी उत्तराखंड में लोक नाट्य कलाओं की जड़े सींचने के लिए निरंतर स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध कार्यों, लेखन, निर्देशन एवं नए कलाकारों के मार्गदर्शन में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इससे पहले नवम्बर 2022 में प्रो. डीआर पुरोहित को उत्तराखंड की लोक संस्कृति को देश विदेश के महत्वपूर्ण अकादमिक मंचों पर सशक्त माध्यम से प्रचारित प्रसारित करने और उनके संरक्षण में योगदान के लिए साल 2022 के गढ़रत्न सम्मान से नवाजा जा चुका है।

प्रो. पुरोहित एक अनुभवी लोक शोधकर्ता है, जो पिछले 2 दशकों से गढ़वाल की लोक परंपराओं जैसे की थिएटर कलाओं को खत्म होने से बचाने के लिए अथक काम कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तरों के लिए संगीत और रंगमंच के कई पारंपरिक रूपों का उत्पादन किया है जिसमे “चक्रव्यूह” और “बूढदेवा” सबसे उल्लेखनीय है।

UKPSC पेपर लीक मामले में पुलिस ने 50 हजार के इनामी समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बैंक खाते में जमा 13.41 लाख की रकम की फ्रीज़

0
ukpsc paper leak anurag pandey arrested

AEJE paper leak case: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की सहायत अभियंता (AE) और अवर अभियंता (JE) भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में एसआईटी को बड़ी कामयाबी मिली है। एसआईटी ने इस मामले में 50 हजार रुपए के इनामी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 50 हजार का इनामी आरोपी अनुराग पांडे जेल में बंद निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी का भांजा है। एसआईटी ने अनुराग पांडे के बैंक खाते में जमा 13.41 लाख रुपये की रकम फ्रीज़ करा दी गई है।

बताया जा रहा है कि अनुराग पांडे ने हरिद्वार जिले के मंगलौर में किराए का कमरा लेकर अभ्यर्थियों को पेपर उपलब्ध कराया था। इसकी एवज में उसने अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूल की थी। बता दें कि एई और जेई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस अभीतक 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जेई और एई पेपर लीक मामले में आज (23 फरवरी को) जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमे से एक 50 हजार का इनामी आरोपी अनुराग पांडे है। अनुराग पांडे मूल रूप से यूपी के बलिया का रहने वाला है। वहीं, अन्य दोनों आरोपियों का नाम विशु और अवनीश है, जिनके पास से कुल तीन लाख रुपए बरामद हुए है। इसके साथ ही इन आरोपियों के पास से छात्रों के कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, अब पुलिस नहीं कर पाएगी अरेस्ट, गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में गरमाई रही सियासत

0
Supreme Court grants interim bail to Congress leader Pawan Kheda

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी मामले में दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान से पुलिस ने पवन खेड़ा को किया था गिरफ्तार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में पैरवी कर तत्काल दिलाई अंतरिम जमानत। इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया। खेड़ा के खिलाफ असम में एक जगह और उत्तर प्रदेश में लखनऊ और वाराणसी में केस दर्ज किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने खेड़ा को राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज तीनों एफआईआर को एक जगह क्लब करने का आदेश दिया गया है।

आज राजधानी दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सुबह करीब 11:30 बजे कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत समेत तमाम कांग्रेसी नेता 24 से 26 फरवरी के बीच रायपुर में होने वाले कांग्रेस महाधिवेशन में जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो विमान में सवार हुए थे। उसी दौरान पुलिसकर्मियों ने इंडिगो विमान में बैठे पवन खेड़ा को पूछताछ के लिए नीचे उतार लिया। जिसके बाद से ही कांग्रेस के सभी नेता एयरपोर्ट पर उतर आए और हंगामा करना शुरू कर दिया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही देशभर के कांग्रेसी नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई। उसके बाद असम पुलिस पवन खेड़ा को गिरफ्तार करके पुलिस वैन में ले गई। उनके साथ रणदीप सिंह सुरजेवाला भी थे। आनन-फानन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने पवन खेड़ा को जमानत दिलाने के लिए पूरा जोर लगा दिया। ‌

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी मामले में गिरफ्तार कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। खेड़ा की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने 3 बजे सुनवाई करने को कहा। चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली तीन जजों की बेंच ने करीब 30 मिनट की सुनवाई के बाद खेड़ा को मंगलवार तक अंतरिम जमानत दे दी। यानी खेड़ा को नियमित जमानत के लिए अर्जी लगाने तक पुलिस उन्हें अरेस्ट नहीं कर पाएगी।

खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से एक राहत और मिली है। इसमें उनके खिलाफ दर्ज तीनों एफआईआर को एक जगह क्लब करने का आदेश दिया गया है। खेड़ा के खिलाफ असम में एक जगह और उत्तर प्रदेश में लखनऊ और वाराणसी में केस दर्ज किया गया था। हालांकि, आज की गिरफ्तारी असम पुलिस ने अपने यहां दर्ज केस के आधार पर की थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा गुरुवार की सुबह रायपुर जाने के लिए 11:30 की फ्लाइट में बैठ गए थे। अचानक उनके पास कुछ अफसर आएं और उनसे अपना सामान चेक कराने के लिए फ्लाइट से नीचे उतरने को कहा। खेड़ा नीचे आए तो उन्हें असम पुलिस के अरेस्ट वारंट की जानकारी दी गई और कहा गया कि वे रायपुर नहीं जा सकते। इसके बाद फ्लाइट में मौजूद कांग्रेस के बाकी नेता भी नीचे उतर आए और प्लेन के सामने ही धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे तक पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद करीब पौने दो बजे पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

अमित शाह को जान से मारने की धमकी देने वाले अमृतपाल सिंह के समर्थकों का अमृतसर में बवाल, तलवारें लेकर घुसे थाने में, कई पुलिसकर्मी जख्मी

0

पंजाब के शहर अमृतसर में आज खालिस्तानी संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतलाल सिंह के समर्थकों ने जमकर हंगामा मचाया। ‌हजारों की संख्या में समर्थकों ने हाथ में तलवार और बंदूक लिए अमृतसर के अजनाला थाने पर हमला बोल दिया। अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी के खिलाफ हजारों लोग अजनाला थाने के बाहर तलवार और बंदूकें लेकर जमा हुए हैं।

अचानक भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और हजारों की संख्या में थाने में घुस गए। हाल ही में अमृतपाल सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा था कि जो हाल इंदिरा गांधी का हुआ वही अमित शाह का भी होगा। कुछ पुलिस वाले तलवारें, डंडे लगने से जख्मी भी हुए हैं। अमृतपाल ने ही अपने समर्थकों से गुरुवार सुबह 11 बजे अजनाला पहुंचने के लिए कहा था। इसके बाद यहां भीड़ इकट्‌ठा हो गई।

माहौल की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस भी एक्टिव हो गई और अमृतपाल के पहुंचने से पहले ही उसके समर्थकों को उठाना शुरू कर दिया। इससे माहौल गर्मा गया। हंगामे की सूचना के बाद अमृतपाल भी अजनाला थाने में पहुंच गया है। यहां उसकी एसएसपी सतिंदर सिंह के साथ मीटिंग हुई। जिसके बाद पुलिस को तूफान सिंह को छोड़ने के लिए एक घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। इस दौरान समर्थक थाने के बाहर ही डटे हुए हैं।

बता दे कि अमृतपाल सिंह का नाम पंजाब के शिवसेना नेता सुधीर सूरी हत्याकांड में भी सामने आया था। सुधीर सूरी के परिवार ने हत्याकांड में अमृतपाल सिंह का नाम भी शामिल करने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी अमृतपाल सिंह को मोगा के गांव सिंगावाला में नजरबंद कर दिया था। दरअसल अमृतपाल सिंह जालंधर के विशाल नगर में कीर्तन के लिए रवाना होने वाला था, तभी पुलिस ने गुरुद्वारा के पास अमृतपाल को नजरबंद कर दिया था। सुधीर सूरी हत्याकांड में पुलिस ने वारदात के कुछ देर बार ही हमलावर संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। उसकी कार भी जब्त कर ली थी। आरोपी की कार में खालिस्तानियों का पोस्टर लगा हुआ था। इसके अलावा संदीप के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उसके हालिया पोस्ट से पता चला था कि वह कट्टरपंथी था। संदीप सिंह ने अपने अकाउंट से अमृतपाल सिंह के कई वीडियो पोस्ट किए थे। अमृतपाल जरनैल सिंह भिंडरांवाले का समर्थक है। उसे खालिस्तानी समर्थक माना जाता है।

सितंबर में अमृतपाल को संगठन का प्रमुख बनाया गया है। ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन को अभिनेता संदीप सिंह उर्फ दीप सिद्धू ने खड़ा किया था। दीप सिद्धू 26 जनवरी, 2021 को लालकिले पर हुए उपद्रव के मामले में प्रमुख आरोपी था। तीन दिन पहले ही अजनाला पुलिस ने अमृतपाल सिंह के सहयोगी लवप्रीत सिंह तूफान और जत्थेदार संधू को उनके घरों से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद अमृतपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी थी। अमृतपाल ने अपने समर्थकों से अपील की थी वे सभी नगर जल्लूपुर केड़ा पहुंचें। आशंका जताई जा रही है कि थाने पर यह हमला अमृतपाल सिंह के इशारे पर ही किया गया है।

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जू.हा. शि. संगठन पौड़ी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और वित्त अधिकारी से की वार्ता

0
Junior High School Organization Pauri

पौड़ी: जूनियर हाईस्कूल संगठन जनपद पौड़ी कार्यकारिणी द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.) मुख्य शिक्षा अधिकारी और वित्त अधिकारी पौड़ी से शिक्षकों की समस्याओं के संबंध में वार्ता की गई। जिसमें मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मुख्य मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन जिला कार्यकारिणी को दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष भगत सिंह भण्डारी द्वारा प्रमुख बिन्दुओं को रखते हुए कहा कि

1- संगठन द्वारा शिक्षक समस्याओं के क्रम में शासनादेश 238 के अनुसार कनिष्ठ कार्मिक और वरिष्ठ कार्मिक के वेतनमान में अंतर आ जाने के कारण उसमें शासनादेश के अनुसार वरिष्ठ कार्मिक को कनिष्ठ कार्मिक के समकक्ष वेतनमान एवं एरियर दिए जाने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कहा गया कि सभी विकास खंडों में कनिष्ठ व वरिष्ठ कार्यों की वेतनमान में हो रही विसंगति को दूर किया जाएगा और उनके एरियर बिलों का तुरंत भुगतान किये जाने हेतु डी डी ओ को पत्र जारी किया जाएगा।

प्रान्तीय उपाध्यक्ष दीवान सिंह रावत द्वारा कोटीकरण विसंगति के कारण एक परिसर में स्थित विद्यालयों में सुगम दुर्गम की स्थिति पैदा हुई है  पुनः इन विद्यालयों के  प्रस्तुत प्रत्यावेदनों द्वारा कोटिकरण समस्या को सुलझाया जाय। इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा संगठन को अवगत कराया गया कि स्थानांतरण  के पूर्व  कोटीकरण  के प्रत्यावेदनों को  जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

जिला मंत्री मुकेश काला  द्वारा आदर्श जूनियर स्कूलों में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के रिक्त पदों को समायोजन एवं परीक्षा के माध्यम से भरने की मांग की गई। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इस संबंध में बताया गया कि आदर्श विद्यालय में रिक्त पड़े पदों पर विज्ञप्ति जारी की जाएगी। जिसमें सभी  पदों को परीक्षा के माध्यम से भरा जाएगा।

2- जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संगठन को उच्चीकृत विद्यालयों में अनुदान राशि दिए जाने के संबंध में कहा कि जिन विद्यालयों का यू डाइस अलग से है, उनकी सूची तुरंत उपलब्ध कराई जाए । उन विद्यालयों को भी विद्यालय अनुदान राशि आवंटित की जाएगी ।

3- संगठन द्वारा वर्ष 2011-12 एवं 2013-14 आयकर नोटिसों के बारे में जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया गया और मांग की गई कि शिक्षकों की आयकर नोटिस की समस्या मांग को विभागीय स्तर पर सुलझाया जाय। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए संगठन को आश्वस्त किया गया कि डी डी ओ को इस सम्बन्ध में पत्र जारी का समस्या समाधान किया जाएगा।

4- संगठन द्वारा पूर्व प्रेषित मांग पत्र जिसमें न्यून संख्या वाले विद्यालयों को उत्कृष्ठ विद्यालय में विलीनीकरण के संबंध में भी अपना विरोध व्यक्त किया गया। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कहा गया कि मानक के अनुसार इसमें कार्रवाई की जाएगी जिसमें आरटी मानक के अनुसार ही विलिनीकरण किया जाएगा।

5- जिला शिक्षा अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी को कोरोना काल में जून माह में कार्य करने वाले शिक्षकों को उपार्जित अवकाश न दिए जाने के संबंध में अपना पक्ष रखा गया मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा संगठन को कहा गया कि ऐसे अध्यापकों की सूची पौड़ी कार्यालय को प्रेषित की जाए। जिसका स्वयं संज्ञान लेकर वे इस पर कार्रवाई करेंगे।

6- संगठन द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को यह भी अवगत कराया गया है कि विशिष्ट अवकाश में हो रही विकासखंड स्तर पर विसंगतियों के संबंध में पत्र जारी कर इसमें आ रही विसंगतियों को दूर किया जाया जाए। अलग-अलग विकास खंडों में विशिष्ट अवकाश की अलग-अलग परिभाषा तय की जा रही है जिसके कारण शिक्षकों को हानि उठानी पड़ रही है । इस पर भी संगठन द्वारा पत्र जारी करने की माँग की गई।

7-जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संगठन की मांग पत्र के अनुसार संगठन के पदाधिकारियों से अप्रैल माह में सभी उप शिक्षा अधिकारियों के साथ पौड़ी में बैठक करने हेतु आश्वासन दिया है जिसमें समस्त विकास खंडों की शिक्षकों की समस्याओं को उप शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखा जाएगा इस बैठक में सभी विकास खंडों के अध्यक्ष और मंत्री शामिल होंगे।

8- संगठन द्वारा SNA खातों के संचालन में आ रही तकनीकी समस्या के समाधान हेतु शिक्षकों को प्रशिक्षण दिए जाने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया गया। प्रत्येक विकासखंड में शिक्षकों को एस एन ए खातों के संचालन का प्रशिक्षण विधिवत दिया जाए ।

9- कतिपय विकास खंडों में महिला शिक्षिकाओं को बाल्य देखभाल अवकाश न दिए जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई है इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की गई है कि शासनादेश के अनुरूप महिला शिक्षकों को बाल्य देखभाल अवकाश स्वीकृति करने हेतु उप शिक्षा अधिकारियों को आदेशित किया जाए ।

10- प्राथमिक विद्यालयों में जूनियर शिक्षकों की दीर्घकालिक व्यवस्था के संबंध में संगठन द्वारा विरोध व्यक्त किया गया । जिसके संदर्भ में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संज्ञान लेते हुए ऐसी व्यवस्था को तुरंत निरस्त करने का आश्वासन दिया है।

11- जनपद के समस्त जूनियर स्कूलों में रिक्त प्रधानाध्यापक के पदों पर अप्रैल माह के प्रथम चरण में पदोन्नति की मांग पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अप्रैल माह तक पदोन्नति किये जाने का आश्वासन दिया गया। जल्द ही वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति सूची तैयार की जाएगी।

12- संगठन द्वारा शिक्षकों के स्थायीकरण प्रकरण, चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्रकरणों,विद्यालय में ऑनलाइन कार्य ,ऑनलाइन प्रशिक्षण, विभागीय सूचनाओं से संबंधित कार्यों पर संगठन द्वारा विरोध व्यक्त किया गया।

अवशेष देयकों के संबंध में संगठन का प्रतिनिधिमंडल वित्त अधिकारी संतोष खेतवाल जी से भी मिला। जिसमें संगठन द्वारा वित्तीय वर्ष की समापन में शिक्षकों के अवशेष देयकों हेतु अतिरिक्त  धनराशि की माँग हेतु विकासखंड में डीडीओ को पत्र जारी करने हेतु कहा गया। जिसमें वित्त अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई हेतु संगठन को आश्वासन दिया गया ।

संगठन द्वारा शिक्षकों की समस्याओं के संबंध में प्रेषित ज्ञापन पर तुरंत कार्रवाई करने हेतु कार्यवृत्त जारी कर  समस्या समाधान की मांग की गई ।

जनपदीय कार्यकारिणी बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष दीवान सिंह रावत, जिलाध्यक्ष भगत सिंह भंडारी, जिला मंत्री मुकेश काला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष भोपाल सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष खिर्सू पदमेन्द्र सिंह लिंगवाल, ब्लॉक अध्यक्ष पाबौं मनमोहन सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी कोटवाल, जिला सयुंक्त मंत्री अंजलि रावत भी शामिल हुए।

अंतर्राष्ट्रीय लोकभाषा दिवस पर श्रीनगर में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने मातृ भाषा के संरक्षण व संर्वद्धन पर दिया जोर

0

Srinagar News: धाद लोकभाषा एकांश गढ़वाल एवं स्वैच्छिक शिक्षक मंच श्रीनगर की ओर से अंतर्राष्ट्रीय लोकभाषा दिवस पर अजीम प्रेम जी फाउंडेशन श्रीनगर सभागार में सेमिनार व गढ़वाली कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे धाद संस्था के मुख्य संस्थापक लोकेश नवानी ने उत्तराखण्ड भाषा विकास के चार दशक विषय पर विस्तार से बात रखते हुए कहा कि साहित्यकारों को दुख, पीड़ा, पलायन जैसे पारंपरिक विषयों से हटकर नए विषयों में लेखन की शुरुआत करनी चाहिए। यह हम प्रत्येक उत्तराखंडी का संकल्प होना चाहिए कि अपने समाज में अपनी मातृभाषा का अधिकतम प्रयोग करें।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र धीरवाण ने लोकभाषा के लिए काम कर रहे सभी साहित्यकारों व प्रबुद्ध जनों की प्रशंसा करते हुए लोकभाषा गढवाली, कुमाऊँनी को राजभाषा का दर्जा दिलवाने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने पर जोर दिया।

प्रथम सत्र की अध्यक्षता जगमोहन सिंह रावत शिक्षाविद व प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार व संचालन लोकभाषा के वरिष्ठ साहित्यकार मधुसूदन थपलियाल ने किया। वहीं आयोजन के दूसरे सत्र में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखण्ड राज्य के नामचीन कवियों ने कविता पाठ किया।

इस मौके पर लोकभाषा के चर्चित हस्ताक्षर वीरेन्द्र पंवार ने मी आजकल कविता नि लेखणू छौ, मेरी कवितन ना क्वी द्वार मोर उगाडया, ना कखि बाटा सुताया,ना नया बाठा बणाया,मेरी कवितन ना जू धारी कान्दमा, ना हैलि लगाई कविता का पाठ किया। तो गढकवि देवेंद्र उनियाल ने कन होदि ब्वे, नौना पर जब चोट लग्द, नौना दगड रोदि ब्वे, खैरि का दिनो मां, नौना सण पल्द ब्वे, घाम मा जांद तीसी रान्दि ब्वे, तीडी जण्डि घाम मा, पाणि पणिगे ल्वे कविता का पाठ किया। आखर संस्था के अध्यक्ष संदीप रावत ने मन कि आंख्यून अप्पते अप्फी देखि सक्दित देखिले…

धाद लोकभाषा एंकाश श्रीनगर की सचिव साईनी कृष्ण उनियाल ने सुपन्या बुण्या छा जू, मन मां पूरा ह्वेगिनी। कवियत्री प्रिया देवली ने सानि सानियो मा बिगोड छोडी दे, मन क दंदोल छोडी दे। धाद संस्था हरिद्वार से आए कवि मधुसूदन थपलियाल ने उठ खड उठ अर उठौ सवाल दगडया, कुछ नि होंदत फेर मचै बबाल दगडया का पाठ किया।  चण्डी प्रसाद बंगवाल ने निर्दयि पराण क्वीत होलु अपणू हे निर्दयी पराण, त्वैन भित एक दिन दुनिया से जाण व कमलेश जोशी ने चैमिन खा पीजा खा खावा विदेशी  खाणू बी असल बात या चा म्यारा खैरी खाणै सीखा तुम ने कविता पाठ करके वाह वाही लूटी।

काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता धाद संस्था केन्द्रीय इकाई के महासचिव तन्मय ममंगाई व संचालन लोकभाषा एंकाश श्रीनगर  के अध्यक्ष कमलेश जोशी ने किया।

कार्यक्रम के संयोजक व धाद लोकभाषा एंकाश श्रीनगर इकाई के उपाध्यक्ष महेश गिरि व अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के प्रदीप अथ्वाल ने धाद की इस मुहिम की प्रशसा करते हुए सभी अतिथियों व उपस्थित बुद्धिजीवियों का आभार प्रकट किया, साथ ही इस अवसर पर धाद लोकभाषा एंकाश श्रीनगर की ओर से गढवाली कुमाऊँनी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने के साथ ही गढ-कुमाऊँ भाषा शोध संस्थान गठित करने की मांग सरकार से की।

आयोजन में माधुरी रावत, प्रदीप अथ्वाल,अजय सेमवाल,मींमासा, राकेश मोहन कण्डारी,राहुल ने सहयोग देकर आयोजन को सफल किया। अंतर्राष्ट्रीय लोकसभा के अवसर पर धाद संस्था द्वारा एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम आन लाइन व आफ लाइन आयोजित किए जाएगे।

 

 

ग्रेटर नोएडा में महिलाओं से मोबाइल लूटने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार

0

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिलाओं से मोबाइल फोन लूटने वाले गिरोह के तीन अभियुक्तों को पुलिस ने ओमेक्स मॉल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल बरामद किए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी की जा रही है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अजय निवासी कठेहरा मोड़ शिव वाटिका दादरी, उपदेश निवासी ग्राम कैमराला व आशीष निवासी हापुड़ के रूप में हुई है।

आरोपी राह चलती महिलाओं से मोबाइल लूटकर फरार हो जाते थे। आरोपियों ने 11 नवंबर 2022 को सेक्टर अल्फा-2 गेट नंबर-5 के पास एक महिला से मोबाइल लूट लिया था। पीड़ित महिला मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। पूछताछ में बदमाशों ने कई लूट की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है।

हर वर्ग को साधने की कोशिश : यूपी विधानसभा में आज पेश किया गया बजट, योगी सरकार ने किए ये बड़े वायदे, जानिए एक नजर

0
UP-budget

UP budget: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 ने अपना दूसरा बजट पेश कर दिया है। योगी सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने सभी वर्गों की सुविधाओं पर जोर दिया। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर फोकस किया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए हर वर्ग को साधने की कोशिश की गई है।

सरकार ने बजट के जरिए यूपी के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने पर जोर दिया है। छात्र-युवाओं से लेकर किसान तक सरकार की फोकस में रहे। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि देश के जीडीपी में यूपी का योगदान काफी बड़ा है। देश का ग्रोथ इंजन यूपी बन चुका है। हमने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का भव्य आयोजन किया। देश-विदेश से यूपी में निवेश आ रहा है। उन्होंने दावा किया कि यूपी में बेरोजगारी दर घटकर 4.2 फीसदी पर पहुंची है। उन्होंने इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि करार देते हुए सरकार के विकास के एजेंडे पर काम करने को इसकी वजह बताया।

बजट के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, यह बजट यूपी को देश की सबसे बड़ी इकोनॉमी के तौर पर स्थापित करने के लिए होगा। 1 ट्रिलियन इकोनॉमी के लिए नींव साबित होगा। आज का बजट 6 लाख 90 हजार करोड़ से ज्यादा का है। साल 2016-17 में यह करीब 3 लाख 40 हजार के आस-पास था। हमने बजट के दायरे को बढ़ाया है। उन्होंने आगे कहा, जनता पर अतिरिक्त टैक्स लगाए बिना महंगाई को कंट्रोल किया गया। 45-46% से ज्यादा राजस्व मिल रहा है। एयर कनेक्टिविटी में 2 एयर पोर्ट थे, आज 9 एयरपोर्ट काम कर रहे हैं। आने वाले 2 साल में 21 एयरपोर्ट होंगे। गौवंश की देखभाल के लिए भी बजट में 750 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

बजट पेश करने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, ‘आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष में आज प्रस्तुत होने जा रहा नए उत्तर प्रदेश’ का बजट राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के इतिहास में नए स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा। निःसंदेह, यह बजट आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप प्रदेश के गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर तबके के हितों की पूर्ति करने वाला होगा।

वहीं दूसरी ओर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, बजट में कुछ भी नहीं दिखता, सिर्फ ऐतिहासिक बोलने से कुछ नहीं होगा। इस सरकार को सिर्फ मेला लगाना आता है। वहीं शिवपाल ने कहा, आज का बजट नौकरशाही के नाम, आंकड़ों की बाजीगरी को सलाम। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बजट को ऊंट के मुंह में जीरा बताया है। उधर, अखिलेश यादव बुधवार को काले रंग की शेरवानी पहनकर सदन पहुंचे थे। सिर्फ यही नहीं, सपा के ज्यादातर विधायक काली शेरवानी पहने हुए थे। आइए जानते हैं आज योगी सरकार के पेश किए गए बजट में क्या-क्या वायदे किए गए हैं।

  • प्रदेश के लगभग 46 लाख 22 हजार गन्ना किसानों को वर्ष 2017 से अब तक 1,96,000 करोड़ रुपये से अधिक का रिकार्ड गन्ना मूल्य भुगतान कराया गया।
  • प्रदेश में कानून और शान्ति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनश्चित करने हेतु तीन महिला पीएसी बटालियन का गठन किया जा रहा है।
  • प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को प्रशिक्षण देने की योजना के तहत कौशल विकास मिशन के माध्यम से छह वर्षों में 12 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया। चार लाख 88 हजार युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार कराया गया।
  • स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के पात्र छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देने के लिए वित्तीय वर्ष 2023-2024 के बजट में 3600 करोड़ रु. की व्यवस्था प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश सूचना प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप्स नीति हेतु 60 करोड़ रु.की व्यवस्था प्रस्तावित है।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मार्च 2017 से अद्यतन 62 लाख आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है।
  • डिफेंस कॉरिडोर योजना के लिए 550 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।
  • पूर्वांचल में विशेष योजनाओं के लिए 550 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।
  • किसान समृद्धि योजना के लिए 80 करोड़ रूपए प्रस्तावित किया गया है।
  • दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन नीति के लिए 25 करोड़ रूपए की व्यवस्था की गई है।
  • यूपी में 16 घरेलू एयरपोर्ट बनेंगे. इसके अलावा पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेंगे।
  • फूट प्रोसेसिंग के लिए 100 करोड़ के फंड की व्यवस्था की गई है।

सीएम धामी ने किया ‘उत्तराखंड स्वागत गीत’ का विमोचन

0
uttarakhand swagat geet

uttarakhand swagat geet : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में लेखक एवं गायक मधुसूदन जोशी के उत्तराखण्ड की परम्पराओं एवं विशेषताओं को बढ़ावा देने वाले लोक भाषा पर अधारित गीत “उत्तराखण्ड स्वागत गीत“ का विमोचन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की विशेषताओं पर आधारित यह गीत उत्तराखंड की संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार होगा। “उत्तराखण्ड स्वागत गीत “ में उत्तराखण्ड के चार धामों के साथ राज्य पक्षी मोनाल, पुष्प ब्रह्मकमल, पशु कस्तूरी मृग, बुराँश, धार्मिक महत्व के स्थलों, त्यौहारों के साथ विभिन्न मन्दिरों एवं प्राकृतिक सौन्दर्य का चित्रण किया गया है।

इस अवसर पर गीत के लेखक एवं गायक मधुसूदन जोशी, म्यूजिक एरेंजर स्टूडियो ऑन रिकॉर्ड म्यूजिक प्रड्यूसर एण्ड कम्पोजर अमित वी कपूर, गिरजा शंकर जोशी, किशोर भट्ट, हरीश कोठारी, इन्द्र सिंह कड़ाकोटी एवं भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा आदि उपस्थित रहे ।

दुखद: 4 साल के बच्चे को आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला, देश को झकझोर गई घटना

0
4-year-old boy mauled to death by dogs

यह एक ऐसी खबर है जो माता-पिता को सावधान और सतर्क करती है। माता-पिता को अपने बच्चों को कभी भी सड़कों पर अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। हैदराबाद में एक पिता ने अपने 4 साल के बच्चे का ध्यान नहीं रखा। बच्चा घूमते-घूमते सड़क पर आ गया। यहां आवारा कुत्तों के एक झुंड ने एक बच्चे पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। जब तक परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

वायरल वीडियो में बच्चा अकेले घूमता नजर आ रहा है। तभी आवारा कुत्ते बच्चे की ओर बढ़ते हुए आते हैं और उसे घेर लेते हैं। वीडियो में मासूम को भागने की कोशिश करते देखा जा सकता है। कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल मासूम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह घटना 19 फरवरी रविवार की है। बच्चे की पहचान बाग अंबरपेट में एरुकुला बस्ती निवासी गंगाधर पुत्र प्रदीप के रूप में हुई। अधिकारियों के मुताबिक, हमला एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के बाहर हुआ, जहां बच्चे के पिता चौकीदार के रूप में काम कर रहे थे। हादसे के दिन पिता अपने दोनों बच्चों को काम पर ले आया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक 4 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया है।

बता दें कि इस दौरान बच्चे ने अपनी जान बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन कुत्तों ने बच्चे को नोंच- नोंच कर मार डाला। इस बात की जानकारी परिवारजनों को लगी तो वह दौड़ते हुए अपने बच्चे के पास पहुंचे। घायल बच्चे को लेकर जब घरवाले अस्पताल गए तो डॉक्टरों ने बच्चे को मृत बता दिया। इस घटना का वीडियो बहुत ही बीभत्स है जिसे शेयर करना उचित नहीं लग रहा है।