Home उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल: उपप्रधान के 1174 पदों के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी,...

पौड़ी गढ़वाल: उपप्रधान के 1174 पदों के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन होगा मतदान

उपप्रधान uttarakhand election

पौड़ी गढ़वाल:  पौड़ी जिले के सभी 15 विकास खंडों में उप ग्राम प्रधान के 1174 पदों पर चुनावों को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जिले की 1174 ग्राम पंचायतों में उप प्रधान के निर्वाचन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं 26 फरवरी को ही संपादित होंगी। जिला अधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ही जनपद के सभी 15 विकास खंडों में उप ग्राम प्रधान के 1174 पदों के लिए 26 फरवरी को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक नामाकंन दाखिल किया जायेगा, 11 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी, 12 बजे से 12:30 बजे तक नाम वापसी का समय रखा गया है। उसके बाद 12 बजे से अपराह्न 1 बजे तक चुनाव चिन्ह आवंटन होगा, जबकि दोपहर 1.30 बजे से 3.30 बजे तक मतदान होगा और सांय 4 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना प्रक्रिया सम्पन्न होगी। जो कि संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही सम्पन्न करायी जाएंगी। 19 फरवरी से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू कर दी गई है।