Home उत्तराखण्ड श्रीदेव सुमन की 75वीं पुण्यतिथि पर द्वारीखाल स्कूल में लगाये फलदार पेड़

श्रीदेव सुमन की 75वीं पुण्यतिथि पर द्वारीखाल स्कूल में लगाये फलदार पेड़

plantation on sri dev suman anniversary

द्वारीखाल: उत्तराखंड में वीर सपूत अमर शहीद श्रीदेव सुमन की 75वीं पुण्यतिथि पर आज राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजबाट द्वारीखाल में पर्यावरण प्रेमी शिक्षक आशीष चौहान की प्रेरणा से 80 फलदार बृक्ष लगाएं. जिनमे 50 आम, 10 अमरूद, 10 शोभादार और 10 छायादार पेड़ लगाये.

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सजंय ध्यानी ने जननायक श्रीदेव सुमन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए  उनके संघर्ष एवं त्याग के बारे छात्र-छात्राओं को अवगत कराया. इस दौरान स्कूल के प्रत्येक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने एक-एक पेड़ लगाए. इस मौके पर प्रधानाचार्य संजय ध्यानी, शिक्षक आशीष चौहान, श्रीमती रश्मि रावत, सोहन सिंह चौहान, गोविंद बल्लभ पन्त, विक्रम सिंह रावत भी उपस्थित रहें.