Home उत्तराखण्ड प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ जनपद पौड़ी की जिला कार्यकारिणी के चुनाव परिणाम...

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ जनपद पौड़ी की जिला कार्यकारिणी के चुनाव परिणाम घोषित, डॉ. लोकेश बने अध्यक्ष, महासचिव डॉ. अमित पाटिल

418
Provincial Medical Services Association District Pauri

पौड़ी : प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ जनपद पौड़ी की जिला कार्यकारिणी के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर संयुक्त उप जिला अस्पताल श्रीनगर के वरिष्ठ सर्जन डॉ. लोकेश सलूजा विजयी घोषित हुए, उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी डॉ. अश्वनी कुमार को 21 वोटों से शिकस्त दी।

महासचिव पद के लिए हुए चुनाव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैण के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित पाटिल विजयी हुए। उन्होंने डॉ. शिव कुमार करनवाल को 17 वोटों से शिकस्त दी।

वहीँ उपाध्यक्ष पद पर  उप जिला अस्पताल श्रीनगर के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रचित गर्ग विजयी हुए, उन्होंने डॉ. जय शंकर को 5 मतों से हराया। ऑनलाइन चुनाव प्रक्रिया में व्हाटसअप एवं ईमेल से कुल 135 मत प्राप्त हुए।